अबोहर 05 अप्रैल* बारिश से खराब हुई फसलों की गिरदावरी कर मुआवजा दिलवाने की मांग।
संवाददाता- सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज़तक
अबोहर 05 अप्रैल* गांव बारेकां में खराब हुई फसलों की किसी ने नहीं ली सुध, (शर्मा/सोनू): गांव बारेकां में बारिश से खराब हुई फसलों का अभी तक अधिकारियों ने कोई सुध नहीं ली है। यहां के किसानों ने बताया कि ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का सरकार मुआवजा देने के दावे कर रही है लेकिन अभी तक उनके गांव में कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि यह गांव फाजिल्का के पूर्व विधायक महेंद्र रिणवा का होने के कारण सरकार उनके साथ सौतेले व्यवहार कर रही है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी खराब हुई फसल की जल्द से जल्द गिरदावरी करवाकर मुआवजा दिलवाया जाये।

More Stories
रोहतास21जून26*कमरन गंज वार्ड-39 की बेटी ने रचा इतिहास: शिक्षक दंपती की लाडली सानिया कलीम बनीं
रोहतास21जुन26*बाबूगंज की बेटी मलाइका ने इंजीनियरिंग छोड़ चुनी सेवा: 70वीं BPSC में बनीं सप्लाई इंस्पेक्टर
गाजियाबाद21जून26*रवींद्र गुप्ता जी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया | दूधेश्वर नाथ मंदिर में हुआ भव्य आयोजन