अनूपपुर20मई24*लालच बुरी बला है : फर्जी कम्पनियों से सावधान रहने की सलाह है*
अनूपपुर से ब्यूरो राजेश शिवहरे की रिपोर्ट यूपीआजतक
दिनांक 20/05/2024 को ग्राम जमुडी, बहगड, सिंधली थाना जैतपुर के 17 आवेदकों (ग्रामीणों) द्वारा लिखित आवेदन दिया है कि अनावेदकों सुरेश चौधरी पिता ढुन्नू चौधरी निवासी बोकरामार थाना जैतपुर जिला शहडोल एवं देवलाल पिता गोपाल निवासी केल्हौरी, जिला अनूपपुर स्वयं को सृष्टि वेयर इण्डस्ट्रीज लिमिटेड, भोपाल एवं कोलकाता वेयर इण्डस्ट्रीज, डायमंड हार्बर, परगना का रजिस्टर्ड एजेण्ट बताते हुए उपरोक्त आवेदकों (ग्रामीणों) से दस हजार रूपये से लेकर चार लाख रूपये तक के शेयर सर्टिफिकेट फर्जी बीमा के नाम से ले लिये गये थे। आवेदकों (ग्रामीणों) द्वारा निर्धारित समय-सीमा (मेच्योरिटी) पूरी होने पर जब बीमा की राशि मांगी जा रही है तो संबंधित अनावेदकगणों द्वारा राशि वापस नहीं लौटाई जा रही है और गाली-गलौज, मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी जा रही है । इस संबंध में आवेदकों (ग्रामीणों) द्वारा शिकायत पत्र एडीजीपी. शहडोल जोन को प्रेषित किया गया है। एडीजीपी शहडोल जोन द्वारा वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक शहडोल को ग्रामीणों का शिकायत पत्र प्रेषित किया गया।
More Stories
कानपुर नगर 20 सितंबर 26*फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का फर्जी बैनामा कराने वाला 10 हजार का इनामी गिरफ्तार
उन्नाव20 सितंबर 26*डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर, 20 सितंबर 2026*आजाद समाज पार्टी को झटका, अमीर आलम खान और नवाजिश आलम अब थामेंगे कांग्रेस का हाथ