अनूपपुर 16 अक्टूबर 24*रेल कर्मचारियों में बेहतर सजगता एवं संरक्षित कार्य प्रणाली सुनिश्चित करने हेतु विश्रामपुर एवं चिरमिरी स्टेशनों में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)बिलासपुर 16 अक्टूबर 2024
संरक्षा संगठन बिलासपुर मंडल के द्वारा निरंतर संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन मंडल के विभिन्न स्टेशनों में किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में कार्य करने के दौरान संरक्षा के प्रति जागरुकता लाई जा सके ।
इसी संदर्भ में बिलासपुर मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन एवं संरक्षित कार्य प्रणाली सुनिश्चित करने हेतु, परिचालन, विद्युत परिचालन, यांत्रिक, सिग्नल एवं दूरसंचार तथा इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों हेतु दिनांक 15 अक्टूबर 2024 को विश्रामपुर एवं 16 अक्टूबर 2024 को चिरमिरी स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।
संगोष्ठी में स्पैड से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियां एवं ऑटो सिगनलिंग सेक्शन में विभिन्न प्राधिकार, शंटिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां एवं रोलिंग डाउन से बचाव, इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा बरती जाने वाली मानसून संबंधित सावधानियां, पॉइंट्स एवं सिग्नल की विफलता के दौरान सिग्नल एवं परिचालन कर्मचारी का कर्तव्य, हॉट एक्सेल, ब्रेक बाइंडिंग, ट्रेन पार्टिंग, एवं दरवाजा खुलने से बचाव के लिए क्रु, ट्रेन मैनेजर एवं स्टेशन कर्मचारी के द्वारा चेक किया जाना ,ओएचई ब्लॉक के समय रखी जानी वाली सावधानियाँ, हाल ही में हुई दुर्घटनाओं का विश्लेषण जैसे विभिन्न गहन विषयों पर चर्चा की गई । इसके अलावा प्राथमिक उपचार पेटी के उपयोग का प्रदर्शन तथा नागरिक सुरक्षा निरीक्षक के द्वारा फायर फाइटिंग एवं प्रथमोपचार करने का प्रशिक्षण भी दिया गया ।
इस संरक्षा संगोष्ठी में एआरएम शहडोल आर एस मोहंती तथा संरक्षा सलाहकारों के अलावा स्टेशन मास्टर, चालक, परिचालक गार्ड, फिटर, एसएसई, जेई, डीटीआई, पाइंटमैन, गेटमैन, सहित विभिन्न विभागों के 100 से अधिक रेल कर्मचारियों ने भाग लिया ।
More Stories
सहारनपुर 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा मोड़: BJP के पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak