अनूपपुर 16 अक्टूबर 24*मंडल वाणिज्य विभाग द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित।
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)बिलासपुर – 16 अक्टूबर 2024 पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मंडल वाणिज्य विभाग के पर्यवेक्षकों और क्षेत्रीय उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्यों ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत बिलासपुर स्टेशन के टीटीई विश्रामगृह और अम्बिकापुर स्टेशन परिसर में पौधारोपण किया।
इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व और प्रकृति के प्रति सम्मान प्रकट करने के साथ ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण प्रदान करना है। हरित आवरण को बढ़ाना है, बल्कि सामाजिक और भावनात्मक जुड़ाव भी स्थापित करना है । वृक्षारोपण के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि जैसे मां जीवन देने वाली होती है, वैसे ही पेड़ भी जीवन प्रदान करते हैं । इस थीम ने न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाई बल्कि व्यक्तिगत स्तर पर मातृत्व और प्रकृति के बीच एक गहरे संबंध को भी दर्शाया है ।
वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग सिंह ने बताया “एक पेड़ मां के नाम” थीम के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम की पहल से रेलवे अपने परिवेश को हराभरा बना रहा है, साथ ही रेलवे से जुड़े विभिन्न संगठनों के सदस्यों के साथ ही अपने कर्मचारियों को भी पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदार बना रहा है । यह अभियान न केवल पर्यावरण की सुरक्षा के लिए आवश्यक है, बल्कि यह हमारे समाज में स्वच्छता और हरियाली के महत्व को भी दर्शाता है। जिससे अधिक से अधिक लोग पर्यावरण संरक्षण की ओर प्रेरित होंगे ।
More Stories
लखनऊ 23 अक्टूबर 26*24 अक्टूबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर आयोजित होगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैम्प*
चित्रकूट 23 अक्टूबर 26*चित्रकूट से कौशांबी-प्रयागराज तक धड़ल्ले से चल रहा अवैध ओवरलोडिंग का खेल:
लखनऊ 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें