यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर*शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
👇
*=============================*
*1* G-20: रात्रिभोज के न्योते में ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ का इस्तेमाल, कांग्रेस ने लगाया ‘इंडिया’ शब्द हटाने का आरोप
*2* जी-20 डिनर कार्ड पर President Of Bharat लिखा, कांग्रेस का आरोप- यह संघीय ढांचे पर हमला; राष्ट्रपति भवन में यह कार्यक्रम 9 सितंबर को होना है
*3* देश के संविधान से देश का नाम INDIA से बदलकर भारत किया जा सकता है। अटकलें हैं कि 18 सितंबर से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र के दौरान देश का नाम बदलने का प्रस्ताव पेश किया जा सकता है। उधर, इसको लेकर सियासत तेज हो रही है
*4* जयराम रमेश ने ट्वीट में संविधान का जिक्र करते हुए कहा, “इसके अनुच्छेद 1 में कहा गया है कि भारत, जो कि इंडिया था, वह राज्यों का संघ है। लेकिन अब तो राज्यों के संघ पर भी हमला किया जा रहा है।
*5* केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर की प्रतिक्रिया सामने आई है। जयराम रमेश के दावे पर राजीव ने कहा कि उन्हें हर चीज से समस्या है और मुझे कुछ नहीं कहना है। मैं ‘भारतवासी’ हूं, मेरे देश का नाम ‘भारत’ था और हमेशा ‘भारत’ ही रहेगा। अगर कांग्रेस को इससे दिक्कत है तो उन्हें इसका इलाज खुद ढूंढना चाहिए
*6* भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि पूरा देश इस वक्त मांग कर रहा है कि हम इंडिया की जगह भारत शब्द का इस्तेमाल करें। इंडिया शब्द हमें ब्रिटिश की तरफ से दी गई गाली की तरह था।
*7* G20 के लिए दिल्ली के 25 5-स्टार होटल बुक, बाइडेन और सुनक ज्वार-बाजरा की डिश खाएंगे, 8 लाख किराए वाले सुइट में रुकेंगे
*8* विशेष सत्र से पहले कांग्रेस पार्टी की आज दो बैठकें, सोनिया पार्लियामेंट्री स्ट्रैटजी ग्रुप से मिलेंगी, खड़गे I.N.D.I.A के सांसदों से चर्चा करेंगे
*9* भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ मनाएगी कांग्रेस, 7 सितंबर को हर जिले में पैदल यात्राएं-सभाएं, पीसीसी को भेजने होंगे कार्यक्रमों के सबूत
*10* पीएम मोदी का जोरदार फैन: सूरत के एक आर्किटेक्ट ने 7200 हीरों से बनाया PM का फोटो, बर्थडे पर देंगे उपहार
*11* चुनौतियों से निपटने को वैश्विक सहयोग की आवश्यकता’, ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में बोलीं वित्त मंत्री सीतारमण
*12* सनातन धर्म पर उदयनिधि स्टालिन के बयान पर SC से दखल की मांग, 262 प्रतिष्ठित हस्तियों ने CJI को लिखी चिट्ठी
*13* 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर वोटिंग, 1 बजे तक यूपी की घोसी में 32% और बंगाल की धुपगुड़ी सीट पर 45% मतदान
*14* अरविंद केजरीवाल बोले, INDIA एलाइंस ने अपना नाम भारत रख लिया तो क्या देश का नाम बदलकर बीजेपी रखेंगे
*15* रोहित शर्मा की कप्तानी में विश्व कप की टीम घोषित, ‘अनफिट’ केएल राहुल का हुआ चयन,विराट कोहली, रोहित शर्मा और शुभमन गिल…5 बल्लेबाज और 4 गेंदबाज, ऑलराउंडर समेत ऐसा है टीम इंडिया का कॉम्बिनेशन
*16* बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों हरे निशान पर बंद
*=============================*

More Stories
लखनऊ27अप्रैल26*लखनऊ विकास प्राधिकरण के जोन 6 में सील इमारत पर हो रहा निर्माण कार्य
मयूरभंजन उड़ीसा 27अप्रैल26*किंडरगार्टन में घुस रहे सांप से भिड़ गया ‘काली’, जान देकर बचाई 30 बच्चों की जान*
नदिया 27अप्रैल26*सीएम योगी के रोड-शो में उमड़ा जनसमुद्र, महिलाएं, बुजुर्ग व युवा मोबाइल में कैद करते रहे योगी की झलक