कानपुर देहात 25 सितम्बर 26*लोगों के सुख-दुख में शामिल हुए सपा विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री
सरवनखेड़ा, कानपुर देहात। भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की और अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
राघव अग्निहोत्री ग्राम हिमा पुरवा निवासी बृजभान सिंह के निज निवास पहुंचे। बृजभान सिंह ट्रक चालक थे और पिछले दिनों मक्सी के पास हुए सड़क हादसे में उनकी मृत्यु हो गई थी। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
इसके बाद उन्होंने ग्राम पतरा निवासी जगजीत सिंह (57) के निधन पर उनके निज निवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। जगजीत सिंह इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य थे और लंबी बीमारी के चलते उनका निधन हो गया था। राघव अग्निहोत्री ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इसी क्रम में भदेसर निवासी विमल मिश्रा, जिनका लंबी बीमारी एवं कैंसर के चलते निधन हो गया था, के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं धर्मपाल शर्मा की पत्नी शीला देवी के बीमारी के चलते निधन की सूचना पर उनके निज निवास पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी।
गंगागंज निवासी दीपेंद्र सिंह उर्फ रेनू की फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु पर भी राघव अग्निहोत्री उनके घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके अलावा निनय निवासी सुरजीत सिंह के बीमारी के चलते निधन पर उनके परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
इस दौरान सत्यवीर सिंह परिहार, राम मिश्रा, लक्ष्मण मिश्रा, नांशु यादव, राधा रमन मिश्रा, धीरू मिश्रा, रमेश संखवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
राघव अग्निहोत्री ने सभी शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
More Stories
सहारनपुर, 25 सितंबर। पुलिस कार्यालय में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने जनसुनवाई की।
महोबा 25 सितंबर 26*भारी बारिश के बीच श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ गणेश विसर्जन
पूर्णिया बिहार 25 सितंबर 26 13 करोड़ वोटर्स के नाम गायब! CEC ज्ञानेश कुमार घेरे में, कांग्रेस नेता इन्तेखाब आलम ने की सुप्रीम कोर्ट जांच की मांग*