हरदोई06सितम्बर23*डॉक्टर की पत्नी को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली*
*कोतवाली से चंद कदम दूरी पर हमलाबरों ने घटना को दिया अंजाम*
*हरपालपुर/हरदोई*
स्थानीय कस्बे के प्राइवेट बस स्टॉप पर अस्पताल संचालक की पत्नी देर शाम क्षघर के बाहर कूड़ा डालने गई थी।उसी समय अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को आनन फानन में जिला अस्पताल के लिए ले जाया गया है।
हरपालपुर कस्बा निवासी निशा 50 वर्ष पत्नी सुरेश चंद्र कनौजिया जो कि कस्बे के प्राइवेट बस स्टॉप पर अपना अस्पताल संचालित करते हैं।मंगलवार की देर शाम उनकी पत्नी घर के पीछे कूड़ा फेंकने गई थी।तभी अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली उनके बाएं कंधे में जा लगी।आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल के लिए घायल महिला को भेज दिया है। घटनास्थल से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित ककरा तिराहे पर पुलिस की ड्यूटी लगी रहती है फिर भी अज्ञात हमलावरों के इतने हौसले बुलंद थे कि उन्होंने डॉक्टर की पत्नी को गोली मार कर फरार हो गए हैं।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रभारी इंचार्ज प्रेमपाल सिंह घटना की छानबीन में जुटे हुए हैं।

More Stories
पूर्णिया बिहार 6 अगस्त 26 *पूर्णिया का मखाना अब विश्वस्तरीय, एमएसपी पर जारी है चर्चा ! दिलीप संघाणी*
कौशाम्बी6अगस्त26*उप जिलाधिकारी ने ग्राम हिसामपुर परसखी में भूमि विवाद की 10 शिकायतों का मौके पर कराया निस्तारण*
सुल्तानपुर6अगस्त26*लाखीपुर ( दूबेपुर ब्लॉक)गांव में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी के आरोप, विभाग से जांच की मांग*