पंजाब11अगस्त23*शादी का झांसा देकर 6 वर्ष तक बलात्कार करने वाले आरोपी को जेल भेजा
अबोहर, 11 अगस्त (शर्मा/सोनू): थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, एएसआई रमेश कुमार व अन्य पुलिस पार्टी ने प्रेमिका को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले आरोपी विक्की पुत्र सुभाषचंद्र वासी राजपुरा अबोहर को काबू करने में सफलता हासिल की है। अदालत में लडक़ी के 164 के बयान करवाये गये हैं। लडक़ी ने कहा कि यदि विक्की मुझ से शादी कर लेता है तो मैं केस वापिस ले लूंगी।लडक़ी ने अपने बयानों में बताया कि विक्की ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार करता रहा। जब शादी करने के लिए कहा तो उसने इंकार कर दिया। लडक़ी का सिविल अस्पताल में मेडीकल करवाया गया। लडक़ी के बयानों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। अदालत ने युवक को जेल भेजने के आदेश पारित किये।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
अयोध्या4मई26*खेल के मैदान और मदरसे के रास्ते पर अतिक्रमण कर किया रास्ता अवरुद्ध
नई दिल्ली4मई26 दिन सोमवार*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली4मई26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*