पंजाब11अगस्त23*मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को तीन तीन वर्ष की कैद व 11-11 हजार जुर्माने की सजा
जुर्माना न भरने व जमानती न होने पर जेल भेजा
अबोहर 11 अगस्त (शर्मा, सोनू): अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में मारपीट के आरोपी लखविन्द्र सिंह पुत्र सुखदेव सिंह , कुलदीप पुत्र पूर्ण सिंह, साबिह सिंह पुत्र बलदेव सिंह वासी चननखेडा अबोहर के वकील ने अपने दलीलें पेश की, दूसरी ओर शिकायतकर्ता ओम सिंह पुत्र दलीप सिंह के वकील सुखदेव सिंह धारीवाल व सरकारी वकील द्वारा अपनी दलीलें पेश की गई। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडवोकेट सुखदेव सिंह धारीवाल की दलीलों को मदेनजर रखते हुए मारपीट करने वाले तीन आरोपियों लखविन्द्र सिंह पुत्र सुखदेव सिंह , कुलदीप पुत्र पूर्ण सिंह, साबिह सिंह पुत्र बलदेव सिंह वासी चननखेडा को दोषी करार देते हुए तीन तीन वर्ष की कैद व 11-11 हजार रूपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना न भरने व जमानती न होने के कारण तीनों को जेल भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस ओम सिंह पुत्र दलीप सिंह के ब्यानों के आधार पर उनके साथ मारपीट करने के आरोप में मुकदमा नं 33 , 30-3-2016 भादस की धारा 324-323-34 के तहत लखविन्द्र सिंह पुत्र सुखदेव सिंह , कुलदीप पुत्र पूर्ण सिंह, साबिह सिंह पुत्र बलदेव सिंह वासी चननखेडा के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो नं 1 , तीनों दोषी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 नवंबर 26*पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-11 का भव्य शुभारंभ आज, पूर्णिया में जुटेंगे खेल प्रेमी /संजीव मिश्रा
पूर्णिया बिहार 25 नवंबर 26*नगर निगम सभागार में सशक्त स्थायी समिति की बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्णय
भागलपुर25नवंबर2026* ब्रह्मलीन श्री शांति बाबा की 56वीं पुण्यतिथि आज, श्रद्धा और आध्यात्मिक स्मरण का विशेष अवसर