पूर्णिया बिहार 25 नवंबर 26*नगर निगम सभागार में सशक्त स्थायी समिति की बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्णय
_महापौर विभा कुमारी की अध्यक्षता में हुई बैठक, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं_
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया / नगर निगम सभागार में मंगलवार को महापौर विभा कुमारी की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व की बोर्ड एवं सशक्त स्थायी समिति की बैठकों में लिए गए निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा की गई। साथ ही शहर के विकास, सौंदर्यीकरण, साफ-सफाई एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
_बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय_
बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं एवं कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र धरातल पर उतारने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराने पर भी सहमति बनी।
_महापौर ने दिया सख्त निर्देश_
बैठक को संबोधित करते हुए महापौर विभा कुमारी ने कहा कि शहर के विकास से जुड़ी स्वीकृत योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कराने के साथ ही उनकी नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि बोर्ड एवं सशक्त स्थायी समिति की बैठकों में जनहित को ध्यान में रखकर लिए गए निर्णयों का वास्तविक लाभ शहरवासियों तक पहुंचना चाहिए। जनता से जुड़े विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
महापौर ने शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने, सौंदर्यीकरण के कार्यों में तेजी लाने तथा सड़क, जलनिकासी, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य पूर्णिया को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित शहर बनाना है। इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करना होगा।
_बैठक में ये रहे उपस्थित_
बैठक में पदेन सदस्य ममता सिंह, आशा महतो, कमली देवी, कुमारी खुशबू, मुर्शिदा खातून, स्वपन घोष, प्रदीप जायसवाल एवं सिटी मैनेजर राजेश कुमार झा उपस्थित थे।

More Stories
भागलपुर25नवंबर2026* ब्रह्मलीन श्री शांति बाबा की 56वीं पुण्यतिथि आज, श्रद्धा और आध्यात्मिक स्मरण का विशेष अवसर
लखनऊ 25 नवम्बर 26 यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*
नई दिल्ली 25 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी बाते…*