झारखंड से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता न्यूज़ यूपीआजतक।
राँची झारखंड06अगस्त2023*रांची से गिरिडीह लौट रही बाबा सम्राट बस बराकर नदी में गिरकर हुई दुर्घटनाग्रस्त।
कई के हताहत होने की सूचना, बचाव कार्य में जूटा प्रशासन
रांची से गिरिडीह आ रही बाब सम्राट नामक बस बराकर नदी में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में कई लोगों के हताहत होने की सूचना मिल रही है। घटना के बाबत बताया जाता है कि शनिवार की शाम को रांची से लौट रही बाबा सम्राट नामक बस गिरिडीह मुख्यालय से डुमरी रोड में 14 किलोमीटर की दूरी में स्थित बराकर नदी पर बने ब्रिज को क्रॉस करते समय अचानक चालक का असंतुलन बिगड़ गया और बस रैलिंग को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। नदी में बस के गिरते ही मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जूट गए।
इधर घटना की सूचना मिलते ही डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी दीपक कुमार शर्मा, मुफ्फसिल थाना प्रभारी और पीरटांड़ थाना प्रभारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जूट गए है। इस दौरान एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को सदर अस्पताल लाया जा रहा है। हालांकि अब तक कितने लोगों की हताहत हुई इसका कोई अंदाजा नही लगाया जा सका है।बाबूलाल मरांडी भी घटनास्थल पहुंच गए हैं।
More Stories
लखनऊ 23 अक्टूबर 26*24 अक्टूबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर आयोजित होगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैम्प*
चित्रकूट 23 अक्टूबर 26*चित्रकूट से कौशांबी-प्रयागराज तक धड़ल्ले से चल रहा अवैध ओवरलोडिंग का खेल:
लखनऊ 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें