पंजाब 28 जुलाई 2023* बलात्कार के आरोपियों को जल्द करेंगे गिरफ्तार
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपी आज़तक
पंजाब 28 जुलाई 2023* बलात्कार के आरोपियों को जल्द करेंगे गिरफ्तार
नाबालिग लडक़ी के अदालत में करवाये गये 164 के बयान, आरोपी घर से फरार
अबोहर, 28 जुलाई (शर्मा/सोनू): थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी व अन्य पुलिस पार्टी ने बताया कि बलात्कार के मामले में आरोपियों को गिरप्तार करने के लिए छापेमारी जारी है। उन्होंने बताया कि जलद आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा। पुलिस ने आज नाबालिग गर्भवती युवती के अदालत में 164 के बयान करवाये गये। थाना बहाववाला पुलिस ने नाबालिग लडक़ी के बयानों में मुकदमा नं. 82, 24.07.23 भांदस की धारा 376डी, 450, 6 पोस्को एक्ट व अन्य धाराओं में आरोपी गोल्डी शेखावत उर्फ दारा सिंह पुत्र महावीर शेखावत, शुभम सिंह पुत्र रविंद्र सिंह, विशाल भाटी पुत्र प्रेम भाटी वासी अमरपुरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नाबालिग लडक़ी का मेडीकल करवाया गया है जो गर्भवती बताई जा रही है। लडक़ी का आरोप है कि उसके साथ 9.4.23 को वह घर में अकेली थी इतने में गोल्डी शेखावत उर्फ दारा सिंह पुत्र महावीर शेखावत, शुभम सिंह पुत्र रविंद्र सिंह, विशाल भाटी पुत्र प्रेम भाटी वासी अमरपुरा ने उसके साथ बलात्कार किया। मामले की जांच थाना प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी कर रहे हैं।
फोटो: पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
हरिद्वार30अगस्त26*2027 में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत का दावा, अमन गर्ग ने की जनता से अपील
लखनऊ 30अगस्त 26* आईएएस दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफ़ा दे दिया है,अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा*
उत्तर प्रदेश 30अगस्त 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*