पंजाब 28 जुलाई 2023* मोटरसाईकिल चोरी के मामले में दो आरोपियों को जेल भेजा
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपी आज़तक
पंजाब 28 जुलाई 2023* मोटरसाईकिल चोरी के मामले में दो आरोपियों को जेल भेजा
अबोहर, 28 जुलाई (शर्मा/सोनू) : नगर थाना के प्रभारी संजीव तरमाला, हैडकांस्टेबल जगजीत सिंह मोटरसाईकिल चोरी के आरोपी त्रिलोचन सिंह उर्फ तोची पुत्र दाऊचंद वासी गुरूहरसहाय जिला मुक्तसर साहिब, पवन कुमार उर्फ मास पुत्र इंद्रजीत वासी संतनगरी गली नं.0 को रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि नगर थाना के प्रभारी संजीव तरमाला, हैडकांस्टेबल जगजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी दौराने गश्त फाजिल्का चुंगी अबोहर की तरफ जा रहे थे कि खास मुखबिर ने सूचना दी कि त्रिलोचन सिंह उर्फ तोची व पवन कुमार उर्फ मास जो चोरी के मोटरसाईकिल बेचने की फिराक में है। पुलिस ने मौके पर छापा मारकर युवकों से मोटरसाईकिल बरामद किया। नगर थाना पुलिस ने मुकदमा नं. 146, 25.07.23, भांदस की धारा 379, 411 आईपीसी के तहत त्रिलोचन सिंह उर्फ तोची पुत्र दाऊचंद वासी गुरूहरसहाय जिला मुक्तसर साहिब, पवन कुमार उर्फ मास पुत्र इंद्रजीत वासी संतनगरी गली नं.0 के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो: पुलिस पार्टी व आरोपी
More Stories
कौशाम्बी 13 नवम्बर 26*चायल विधानसभा में डॉ. निसार अहमद सिद्दीकी का बड़ा सियासी दावा,
हरदोई 13 नवम्बर 26*15 हजार रुपये जमा कराने के बाद भी नहीं बची जच्चा-बच्चा की जान
रोहतास 13 नवम्बर 26*🚨 डेहरी के 3 छठ घाट खतरनाक घोषित, पूजा पर रोक*