*कार्यालय- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय, कानपुर नगर।*
कानपुर27जुलाई23* अपर जिला जज / सचिव द्वारा महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक*
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुपालन में माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर श्री प्रदीप कुमार सिंह-II द्वारा दिए गए मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर द्वारा आज दिनांक 27 जुलाई 2023 को सभागार पंचायत भवन तहसील सदर कानपुर नगर में महिलाओं के हित संरक्षण कानून संबंधी विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में मैं शुभी गुप्ता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर, योगेश कुमार-II, एडीजे/ स्पे० जज पोक्सो एक्ट, शगुन पनवार अपर प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय कानपुर नगर, प्रोफेसर ए.बी. जयसवाल वीएसएसडी लॉ कॉलेज कानपुर नगर, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पूनम मित्तल डॉक्टर शालिनी, रिचा सचान नयाब तहसीलदार, पीएलवी गण, स्टाफ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उपस्थित रहें।
उक्त शिविर में उपस्थित महिलाओं को राष्ट्रीय महिला आयोग का महत्व व कार्यशैली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर द्वारा दी जाने वाली नि:शुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शुभी गुप्ता द्वारा बताया गया महिलाएं आज भी बड़ी संख्या में घरेलू हिंसा की शिकार हो रही हैं। महिला हर जगह पीड़ित बनकर ही रह जाती है, घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज ना उठाने के पीछे सबसे बड़ा कारण उनका आर्थिक रूप से किसी ना किसी के ऊपर निर्भर रहना और घर छिन जाने का डर होता है। भरण पोषण अधिनियम, विवाह अधिनियम एवं महिलाओं के संपत्ति में अधिकार के संबंध में जानकारी दी गई। योगेश कुमार-II, एडीजे/ स्पे० जज पोक्सो एक्ट द्वारा सिविल अपराधिक वादों व पोक्सो एक्ट,
शगुन पनवार अपर प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय के द्वारा पारिवारिक मामलों, प्रोफेसर ए.बी. जायसवाल वीएसएसडी लॉ कॉलेज द्वारा श्रम कानून व कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम कानून एवं रिचा सचान नयाब तहसीलदार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व महिलाओं को तहसील स्तर पर मिलने वाली सरकारी योजनाओं के लाभ के संबंध में जानकारी दी गई।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि दिनांक 28 जुलाई 2023 को भास्कर इंटर कॉलेज नरवल तहसील में अपराहन 11:00 बजे महिलाओं को जागरूक किए जाने हेतु विधिक जागरुकता विशेष कैंप का आयोजन किया गया है जिसमें विधिक जानकारी के साथ सर्वाइकल कैंसर से संबंधित जानकारी भी महिलाओं को दी जाएगी।
दिनांक 27 जुलाई 2023.
*(शुभी गुप्ता)*
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर।

More Stories
बिजनौर 14 फ़रवरी 26*वेलेंटाइन डे बड़ा खुलासा: बिजनौर के रेस्टोरेंट के ‘VIP रूम’ में कपल्स के गुप्त वीडियो बनाए जा रहे थे!** 🚨
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*जबतक मनरेगा को मूल स्वरूप में बहाल नहीं करेंगे तबतक मनरेगा योजना की लड़ाई जारी रहेगी – प्रदीप मिश्रा अंशुमन*