पूर्णिया 3 नवम्बर 2026 *पूर्णिया में छठ महापर्व की तैयारी तेज: DM अंशुल कुमार ने काझा कोठी छठ घाट का किया औचक निरीक्षण
पूर्णिया से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट :
पूर्णिया आगामी लोक आस्था के महापर्व ‘छठ’ को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है।
इसी कड़ी में मंगलवार को जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार, भा०प्र०से० द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान विभिन्न छठ घाटों का भौतिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी महोदय ने के.नगर प्रखंड अंतर्गत काझा कोठी छठ घाट एवं परिसर का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त श्री राजीव कुमार, निदेशक डीआरडीए श्री अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री पंकज कुमार पटेल, के.नगर के प्रखंड विकास पदाधिकारी, स्थानीय पंचायत के माननीय मुखिया तथा अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।
संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
1. समयबद्ध साफ-सफाई: जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया कि आगामी 12 नवंबर 2026 तक काझा कोठी तालाब के छठ घाट एवं संपूर्ण परिसर की युद्ध स्तर पर साफ-सफाई कराना हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।
2. भवन की रंग-रोगन एवं मरम्मत: जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि काझा कोठी परिसर स्थित बांग्ला का रंग-रोगन और मरम्मत कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।
3. श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि: प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि छठ व्रतियों और पूजा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
जिला प्रशासन पूर्णिया महापर्व के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के लिए कटिबद्ध है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 3 नवंबर26* पूर्णिया में शराब माफियाओं का नया पैंतरा फेल: बिना नंबर की ब्रांड न्यू गाड़ी से 231 लीटर विदेशी शराब जब्त, जलालगढ़ में फिल्मी पीछा कर एक धराया
लखनऊ 3 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 3 नवम्बर 26*अंतरराष्ट्रीय एकजुटता की मिसाल: अमेरिकी कम्युनिस्ट पार्टी के समर्थन संदेश पर NDPF ने जताया आभार,