🆕️ सहारनपुर ब्रेकिंग…
सहारनपुर 3 नवम्बर 26*सहारनपुर पुलिस द्वारा जनसुनवाई को दी जा रही प्राथमिकता…*
सहारनपुर से लोकेन्द्र गौतम की रिपोर्ट यूपीआजतक
सहारनपुर *थानों पर जनसुनवाई के दौरान प्रत्येक फरियादी को उपलब्ध कराई जा रही शिकायत की रसीद (पर्ची), प्रत्येक फरियादी की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर कराया जा रहा समयबद्ध निस्तारण…*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर अभिनन्दन के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर थाना प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से जनसुनवाई की जा रही है।
जनसुनवाई के दौरान थानों पर अपनी समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आने वाले फरियादियों की बातों को संवेदनशीलतापूर्वक एवं गंभीरता से सुना जा रहा है। साथ ही, *प्रत्येक फरियादी को उसकी शिकायत के संबंध में रसीद (पर्ची) उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे शिकायतों का विधिवत रिकॉर्ड रखा जा सके तथा उनके निस्तारण की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा समस्त थाना प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत पर निष्पक्षता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करें। किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए तथा उसकी समस्या का निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जिसके सम्बन्ध में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम द्वारा दी गई बाईट….
More Stories
नई दिल्ली 3 नवम्बर 26*अंतरराष्ट्रीय एकजुटता की मिसाल: अमेरिकी कम्युनिस्ट पार्टी के समर्थन संदेश पर NDPF ने जताया आभार,
प्रयागराज 3 नवम्बर 26* स्वर्ण बोलोगे तो मिलेगा चांटा!
मुजफ्फरनगर 3 नवम्बर 26*रामपुर तिराहा चौकी पर सीओ सदर सुनील कुमार ने चलाया रात्रि वहान चेकिंग अभियान*