*गोमती मित्रों का प्रयास बनाएगा एक दिन इतिहास–अमित पांडा*
गोमती मित्र मंडल के प्रयासों का आने वाले भविष्य में क्या नतीजा निकलेगा इसका अब नगर की जनता को एहसास होने लगा है और अब उन्होंने भी मान लिया है की गोमती मित्र हटी हैं और जो ठान लिया है वह करके दिखाएंगे,, धाम तो साफ होगा ही एक दिन मां गोमती की धारा भी निर्मल और स्वच्छ होगी,,गोमती मित्र अमित पांडा कहते हैं की जनता का यह विश्वास हमारे लिए किसी सम्मान से कम नहीं है,,प्रदेश अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह मदन एवं मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी अमित की बातों को आगे बढ़ाते हुए कहते हैं कि सीता कुंड धाम आने वाला हर श्रद्धालु अब गोमती मित्रों के प्रयास की सराहना करता है और अपना सहयोग भी देता है,रविवार ८ अगस्त का श्रमदान प्रातः ०६:०० बजे से शुरू होकर ०९:०० बजे तक पूरे धाम को साफ-सुथरा करके समाप्त हुआ संरक्षक रतन कसौधन के नेतृत्व में सोनू सिंह,युवा मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा,जय नाथ,सरदार हरजीत सिंह,राम क्विंचल मौर्या,अर्जुन,बासु,संतोष अग्रहरि,दिव्यांश आदि ने पूरी मेहनत की।।
More Stories
कानपुर7 अक्टूबर 26*थाईलैंड की महिला से शादी कर ऐंठे 60 लाख, फिर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव;
पूर्णिया बिहार7अक्टूबर 26* पूर्णिया में प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का भव्य आगाज,
लखनऊ 7 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें