भागलपुर27जून2023*दूल्हा है ही नहीं तो महागठबंधन चलेगा कैसे, आगे आगे देखिए होता है क्या-रवी शंकर प्रसाद*
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुनियादी बदलाव का शासन चलाते हैं, महागठबंधन को सिर्फ कुर्सी का है लालच, दूल्हा है ही नहीं तो महागठबंधन चलेगा कैसे, आगे आगे देखिए होता है क्या-रवी शंकर प्रसाद*
*हर रोज हत्याएं विस्फोट भ्रष्टाचार महागठबंधन की सरकार पूरे बिहार को फिर से बना रही जंगलराज- सैयद शाहनवाज हुसैन*
भागलपुर,आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव की रणभेरीयां मानो बज चुकी है, सभी राजनीतिक दल अपना ताना-बाना बुनना अभी से शुरू कर दिया है, अब पटना ही नहीं भागलपुर में भी इसका खासा असर देखने को मिलना शुरू हो गया है, सभी राजनीतिक दलों में जुबानी जंग भी शुरू हो गई है, एक-एक कर कई राष्ट्रीय स्तर एवं राज्य स्तर के नेता भागलपुर पहुंच रहे हैं, आज पूर्व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री सर सांसद रविशंकर प्रसाद भागलपुर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया, गौरतलब हो कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन भी भागलपुर व भागलपुर के आसपास के क्षेत्रों में लगातार कैम्पेनिंग करते दिख रहे है, पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने आज भागलपुर के अतिथि कक्ष में प्रेसवार्ता कर केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर 30 मई से 30 जून तक पूरे देश में चलने वाले कार्यक्रम के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को काफी बेहतर बताया उसके बाद महागठबंधन की सरकार पर जमकर बरसे।
सबसे पहले प्रेस वार्ता में मीडिया को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल से देश के कई क्षेत्रों में विकास हुआ है खासकर डिजिटल वर्ल्ड में एक क्रांति आई है जिसके चलते भारतवर्ष एक अलग ऊंचाई पर पहुंची है और हर वर्ग के लोगों के लिए कार्य किया गया है, उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी देश में बुनियादी बदलाव का शासन चलाते हैं, वहीं उन्होंने महागठबंधन को लेकर नितीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि हम लोग जेपी आंदोलन में एक साथ थे और जेल भेजने का कारण कांग्रेस बना था आज उसी के पोते के साथ नितीश कुमार और लालू यादव हाथ से हाथ मिला कर काम कर रहे हैं वह आंदोलन जिससे हम लोगों ने क्रांति लाई थी कुर्सी की लालच में भूल चुके हैं साथ ही उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार में सभी प्रधानमंत्री का सपना देख रहे हैं चाहे वह राहुल गांधी हो नितेश कुमार हो लालू यादव हो या फिर ममता बनर्जी सभी प्रधानमंत्री की कुर्सी के सपने में लीन है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी अपने कुशल कार्य से जाने जाते हैं और 2024 में हम लोग 40 में 40 सीटों को जीतेंगे जिसमें भागलपुर भी है साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में आतंकवाद भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है जिसका जीता जागता नमूना भागलपुर सुल्तानगंज अगवानी पुल का ताश के पत्ते की तरह भरभरा कर गिरना है। उन्होंने कहा नितीश कुमार कुछ खास कंपनी वालों पर खासा ध्यान देते हैं जिसके चलते ऐसी घटना हो रही है,
उसके बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा की नितीश कुमार पूर्णरूपेण विफल है उनके राज में फिर से जंगलराज की प्रक्रिया शुरू हो गई है हर जगह भ्रष्टाचार मारकाट गोलीबारी बम बाजी अपहरण हो रही है भागलपुर में भी लगातार धमाके हो रहे हैं लेकिन इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है नाही कोई कार्यवाई ही हो पा रही है।

More Stories
सुल्तानपुर8अगस्त26*‘पास’ और ‘फीस’ की सिफारिश ने खोले रिश्तों के राज? वायरल पत्रों से मचा हड़कंप*
मुम्बई8अगस्त2026*गृहमन्त्री आज नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NUCFDC) के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।*
मुम्बई8अगस्त26*महराष्ट्र सरकार ने सिंगापुर स्थित मैपलट्री और सुरबाना जुरोंग के साथ महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए