भागलपुर20जून2023*अवैध रूप से बालू खनन कर रहे मजदूर की धरना गिरने से हुई मौत*
भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के डमरिया नदी में अवैध रूप से बालू खनन कर रहे दो मजदूर पर धसना गिरा। जिसमे मनोज तांती की मौत हो गई। वही एक मजदूर विक्रम तांती घायल हो गया है। मृतक मनोज जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अंगारी फतेहपुर का रहने वाला था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि रात दस बजे डमरिया नदी से अवैध बालू खनन करा रहे किशोर पंडित, पंकज यादव और प्रकाश मंडल के द्वारा 6 मजदूरों को बालू खनन के लिए जबरदस्ती ले जाया गया और उनसे बालू खनन कराया जा रहा था। इसी क्रम में देर रात धसना गिर जाने के कारण उसमें दो मजदूर दब गए। जिनमें से एक की जहां मौत हो गई। वही दूसरा घायल हो गया है।परिजनों का आरोप है कि यहां पर अवैध तरीके से बालू का खनन कराया जाता है और जिसमें थाने की भी मिलीभगत है। जिसके कारण लगातार बालू का अवैध खनन हो रहा है और मजदूरों की मौत हो रही है।

More Stories
कौशाम्बी26अप्रैल26*गरीब की झोपड़ी में लगी आग दो बकरी बाइक अनाज आदि जलकर हुआ खाक*
भागलपुर26अप्रैल26*अधिवक्ता आलय बनर्जी एवं हाई कोर्ट के अधिवक्ता कुमोद कुमार के साथ पत्रकारों ने रखा अपना पक्ष
भागलपुर26अप्रैल26*स्मार्टसिटी भागलपुर की बेटी राजकुमारी नई दिल्ली में डॉक्टरेट ऑफ लॉ उपाधि से हुई अलंकृत*