भागलपुर20जून2023*जेएलएनएमसीएच के प्रसूति वार्ड से नवजात बच्चे की रहस्यमई तरीके से हुई चोरी,
परिजन का रो रो कर बुरा हाल*
भागलपुर, पूर्वी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल से बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल यहाँ भर्ती प्रसूता का नवजात बच्चा चोरी हो गया। बताया जा रहा है कि नाथनगर करेला निवासी लखपति तांती की पत्नी काजल को प्रसव पीड़ा होने के बाद जेएलएनएमसीएच के प्रसूति वार्ड में एडमिट कराया गया जहां कल रात दस बजे उसने लड़के को जन्म दिया। जच्चा बच्चा की देखरेख काजल की सास कर रही थी सुबह वह जब बाथरूम गयी तो इधर बच्चा चोरी हो गया। अचानक बच्चे को लापता हुआ देख परिजन परेशान हो गए। स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया गया है वहीं काजल अपने बच्चे को वापस करने की गुहार लगा रही है। काजल की सास मंजू देवी ने बताया कि अस्पताल वालों से बोला किसीने कुछ नहीं किया। वार्ड में एक महिला थी जिसपर शंका जतायी जा रही है रात से वो महिला वहां बैठी थी फिर सुबह से वह गायब है। अब सवाल यह है कि इतने बड़े अस्पताल में जगह जगह दर्जनों सुरक्षा कर्मी की तैनाती के बावजूद भी कैसे इस तरह की घटना हुई। इतनी बड़ी घटना हुई अस्पताल का रवैया क्यों सुस्त है सवाल का जवाब जानने हम अधीक्षक कार्यालय पहुंचे वहॉं जानकारी मिली कि वो पटना में है। इससे साफ कहा जा सकता है कि इतना बड़ा अस्पताल भगवान भरोसे है।

More Stories
मथुरा 7 अगस्त 26* छिनैती के अभियोग में वाँछित 02 अभियुक्तगण को छिनैती के माल व 02 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 7 अगस्त 26 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में एक दिवसीय नशा मुक्ति एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*
चंडीगढ़7अगस्त26*एडवोकेट सिमरनजीत सिंह ढिल्लों ने पंजाब विश्वविद्यालय सीनेट चुनाव 2026 के लिए नामांकन दाखिल किया