भागलपुर17जून23**फांसी लगा अकबरनगर के युवक ने की आत्महत्या ,डॉक्टर के मृत घोषित करने पर परिजनों का हंगामा*
भागलपुर,अकबरनगर थाना क्षेत्र के पानी टंकी के पास रहने वाले भोला शर्मा के पुत्र सौरभ कुमार ने गले में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड करने का प्रयास किया। जिसको देखकर घर वालों ने सौरभ को इलाज के लिए एंबुलेंस से जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा अस्पताल में देखने को मिला। परिजन मृतक के शव को लेकर भागने का प्रयास करने लगे। पहले परिजनों के द्वारा एक टेंपो लाया गया और उसमें शव रखा गया। वही जब पुलिस ने इसका विरोध किया तब परिजन टेंपो से मृतक के शव को उतार कर स्ट्रेचर पर रखकर शव को लेकर भागने लगे। जिसके बाद बरारी थाना प्रभारी और परिजनों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। वही घंटो हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद किसी प्रकार से परिजन माने। दरअसल परिजनों का कहना था कि वह युवक को लेकर प्राइवेट हॉस्पिटल जाना चाहते थे। लेकिन पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम के बाद ही शव ले जाने की बात कही गई।

More Stories
सुल्तानपुर8अगस्त26*शाकिब हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, जमीन के लालच में जीजा की हत्या—चार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश8अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
मेरठ8अगस्त2026*शिव भक्तों पर पुष्पवर्षा के बाद सीएम का सम्बोधन……*