पंजाब12जून2023*लूटपाट करने वाले असामाजिक तत्वों व नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : एसएसपी मैडम अवनीत कौर सिद्धू
नगर थाना 1 की पुलिस ने किडनैपिंग व लूटपाट करने वाले विक्की को काबू किया
अबोहर, 12 जून (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी संजीव तरमाला, एएसआई बहादुर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने विक्की पुत्र चरणदास वासी संत नगरी अबोहर को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बबलू पुत्र बिशंबर नाथ वासी जसवंत नगर अबोहर को 2019 में किडनैपिंग कर उसे संत नगरी ले जाकर छीनाझपटी व मारपीट की थी। बबलू के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 130/19 दर्ज किया गया था। इस मामले में छठा आरोपी विक्की पुत्र चरणदास को पुलिस ने काबू करने में सफलता हासिल की है। एसएसपी मैडम अवनीत कौर सिद्धू ने बताया कि शहर में लूटपाट करने वाले व असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। पुलिस पार्टी द्वारा कड़ी गश्त जारी है। उन्होंने लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी जारी है।
फोटो:3, एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
आगरा 18 अप्रैल 26*सरला गैस एजेंसी पर महिलाओं के साथ होकरों ने किया मार पीट
पूर्णिया बिहार 17 अप्रैल 26 *थाने पर तीसरी आंख: CCTV बताएगा सच, सुप्रीम कोर्ट का सख्त पहरा*
कानपुर नगर 18 अप्रैल 26*पूर्व एडिशनल कमिश्नर केशव लाल के घर से 100 करोड़ से ऊपर की संपत्ति जब्त हुई