पंजाब12जून2023*चोरी के दो आरोपी को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 12 जून (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी गुरचरण सिंह, एएसआई सुखमिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने रात्रि समय घर में चोरी करने के दो आरोपी गंजा उर्फ अमित कुमार पुत्र पवन कुमार वासी राजीव नगर अबोहर व बब्बी पुत्री गुलाब राम वासी नगर गली नं.2 राजीव नगर अबोहर को चोरी के सामान सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। नगर थाना पुलिस ने अजय कुमार पुत्र बिशंबर दयाल के बयानों पर उसके घर में रात्रि समय चोरी करने के आरोप में मुकदमा नं. 57, 9.06.23 भांदस की धारा 380 के तहत मामला दर्ज कर काबू किया था।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ16जून26*भ्रष्ट अफसरों पर CM योगी का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा”
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : जनकल्याण शिविर का MLA ने किया निरीक्षण, आयुक्त को दिए निर्देश*
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : सोते बेटे को उतारा मौत के घाट, जमीन विवाद में खूनी खेल! कसबा में गोलियों की गूंज से दहशत*