March 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा12मई23*महिला के पर्स 07मोबाइल व मोटरसाइकिल सहित अभियुक्त गिरफ्तार।

मथुरा12मई23*महिला के पर्स 07मोबाइल व मोटरसाइकिल सहित अभियुक्त गिरफ्तार।

मथुरा12मई23*महिला के पर्स 07मोबाइल व मोटरसाइकिल सहित अभियुक्त गिरफ्तार।

*थाना कोसीकलाँ पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में शनिदेव पर दर्शन करने आयी एक महिला से उसका पर्स लूटने की घटना करने वाले अभियुक्तगण मय लूटे गये पर्स, 07 मोबाईल, लूट में प्रयुक्त मोटर साईकिल व अवैध चाकू के गिरफ्तार*

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय मथुरा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार जनपद मे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री त्रिगुण बिसेन व श्री गौरव कुमार त्रिपाठी क्षेत्राधिकारी महोदय छाता के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोसीकलां के कुशल नेतृत्व मे थाना कोसीकलाँ पुलिस द्वारा थाना कोसीकलाँ क्षेत्र में शनिदेव मन्दिर रास्ते पर हुई लूट की घटना से सम्बन्धित तीन अभियुक्तगण को लूट में प्रयुक्त मोटर साईकिल, लूटे गये पर्स, अवैध चाकू व अन्य स्थानों से चोरी किये मोबाइल फोनों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

*घटना का विवरणः-*
थाना क्षेत्र कोसीकलाँ में शनिदेव मन्दिर पर दिनांक श्रीमती मीना गुप्ता पत्नी स्व श्री राजकुमार गुप्ता निवासी जी-5 कृष्णा नगर दिल्ली अपने परिवार के साथ दिनांक 06.05.2023 को दर्शन करने आयी थी, तभी शनिदेव मन्दिर जाते समय तीन अज्ञात बाईक सवारों के द्वारा श्रीमती मीना गुप्ता के कन्धे से उनका पर्स लूट लिया था, उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना कोसीकलाँ पर वादी मुकदमा श्री शिवाँशु माहोर्र पुत्र स्व0 श्री राजेश कुमार गुप्ता निवासी A – 122, सूर्य नगर, गाजियाबाद (उ0प्र0) की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 306/2023 धारा 392 आईपीसी पंजीकृत हुआ था। घटना के तुरन्त बाद से ही पुलिस टीम उक्त घटना के सफल अनावरण के लिए मामूर हुई थी।

*पुलिस कार्यवाही का विवरणः-*
दिनांक 12.05.2023 को पुलिस टीम थाना कोसीकलाँ को उक्त प्रकरण में एक बडी सफलता उस समय हाथ लगी जब उक्त प्रकरण में लूट करने वाले तीनों अज्ञात अभियुक्तों को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर नन्दगाँव की तरफ से कोसीकलाँ की तरफ आते हुए सुरवारी के बम्बे के पास नन्दगाँव रोड से समय करीब 07.10 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। दिनांक 12.05.2023 को पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि दि0 06.05.2023 को कोकिलावन में महिला से पर्स लूटने की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तगण नंदगांव की तरफ से मोटरसाईकिल पर आ रहे हैं। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम नें नन्दगाँव रोड पर पडने वाले सुरवारी बम्बे के पास पहुँचकर बैरियर लगाकर चैकिग की गयी तो कुछ समय बाद नन्दगाँव की तरफ से आ रही एक मोटर साईकिल के चालक नें पुलिस को चैकिंग करता देखकर मोटर साईकिल को वापस मोडकर भागने का प्रयास किया परन्तु मोटर साईकिल की गति तेज होने व हडबडाहट के कारण उक्त मोटर साईकिल फिसलकर गिर गयी, जिसके बाद मोटर साईकिल सवारों नें मौके से भागने का प्रयास किया, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा भागने का मौका दिये बिना पकड लिया गया। पकडे गये अभियुक्तगण के कब्जे से एक अदद मोटर साईकिल, एक अदद अवैध चाकू, 07 अदद मोबाइल फोन, एक अदद पर्स बरामद हुआ, जिन के सम्बन्ध में पकडे गये अभियुक्तगण ने पूछताछ पर बताया कि हमने दि0 06.05.2023 को एक महिला से कोकिलावन मे एक पर्स लूटा था यह देवेन्द्र के हाथ में जो पर्स है यह वही पर्स है उस समय पर्स में कुल 3000 रुपये थे जिनको हमने बराबर आपस में बांट लिया था तथा हमारे पास जो रुपये है वह उन्ही रुपयों में से बचे हुए रुपयें है जो हमारे द्वारा महिला से लूटे हुए पर्स में मिले थे, तथा यह सब मोबाईल भी हमने अलग अलग दिनो मे कोकिलावन, बरसाना आदि स्थानों से दर्शनार्थियों से लूटे हुए है तथा मोटरसाईकिल के सम्बन्ध में चालक मनोज ने बताया कि मैने तीन वर्ष पूर्व 18000 रुपये में खरीदी थी, जिसको मैने अभी तक अपने नाम नहीं कराया है। दि0 06.05.2023 को इसी मोटरसाईकिल पर सवार होकर मैने व मेरे साथी सूरज व देवेन्द्र ने एक महिला से पर्स लूट की घटना को अंजाम दिया था । अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*बरामदगी का विवरणः-*
एक अदद मोटरसाईकिल सं0 HR29AH2415 DREAM YUGA चेसिस नं0 ME4JC589JET292605 व इंजन नं0 JC58ET3479469
एक अदद SPARK TECNO मोबाईल फोन टच स्क्रीन रंग सी ग्रीन जिसके IMEI 1. 357932222750161 IMEI 2. 357932222750179
एक अदद SAMSUNG की-पैड मोबाईल रंग सफेद जिसके IMEI 1. 359311103198576 IMEI 2. 359312103198574
एक अदद SAMSUNG मोबाईल फोन टच स्क्रीन रंग DARK GREY जिसके IMEI 1. 351877471123196 IMEI 2. 359669201123196
एक अदद की-पैड मोबाईल HERO 600 रंग लाल जिसके IMEI 1. 355954111232194 IMEI 2. 355954111232202
ITEL टच स्क्रीन मोबाईल रंग गहरा नीला
एक अदद OPPO मोबाईल फोन टच स्क्रीन रंग आसमानी
एक अदद REALME मोबाईल फोन टच स्क्रीन रंग DARK GREY
1030 रूपये।
एक अदद अवैध चाकू।
एक अदद पर्स रंग गहरा बादामी।

*गिरफ्तार अभियुक्तः–*
मनोज पुत्र सुरेश निवासी ग्राम कामर थाना कोसीकलां जनपद मथुरा उम्र करीब 20 वर्ष।
सूरज पुत्र अशोक निवासी ग्राम कामर थाना कोसीकलां जनपद मथुरा उम्र करीब 19 वर्ष।
देवेन्द्र उर्फ देवो पुत्र लालचन्द निवासी ग्राम गढीबरबारी थाना कोसीकलां जनपद मथुरा उम्र करीब 24 वर्ष।

*अभियुक्त आपराधिक इतिहासः-*
मनोज पुत्र सुरेश निवासी ग्राम कामर थाना कोसीकलां जनपद मथुरा उम्र करीब 20 वर्ष।
मु0अ0सं0 0306/2023 धारा 392/411 आईपीसी थाना कोसीकलाँ मथुरा।
मु0अ0सं0 0322/2023 धारा 41/102 सीआरपीसी, 414 आईपीसी व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कोसीकलाँ मथुरा।

सूरज पुत्र अशोक निवासी ग्राम कामर थाना कोसीकलां जनपद मथुरा उम्र करीब 19 वर्ष।
मु0अ0सं0 0306/2023 धारा 392/411 आईपीसी थाना कोसीकलाँ मथुरा।
मु0अ0सं0 0322/2023 धारा 41/102 सीआरपीसी, 414 आईपीसी थाना कोसीकलाँ मथुरा।

देवेन्द्र उर्फ देवो पुत्र लालचन्द निवासी ग्राम गढीबरबारी थाना कोसीकलां जनपद मथुरा उम्र करीब 24 वर्ष।
मु0अ0सं0 0306/2023 धारा 392/411 आईपीसी थाना कोसीकलाँ मथुरा।
मु0अ0सं0 0322/2023 धारा 41/102 सीआरपीसी, 414 आईपीसी थाना कोसीकलाँ मथुरा।

अन्य थानो से जानकारी की जा रही है –

*गिरफ्तारी करने वाली टीमः-*
श्री अनुज कुमार थाना प्रभारी थाना कोसीकलाँ मथुरा ।
उ0नि0 श्री ललित कुमार चौकी प्रभारी कोकिलावन थाना कोसीकलाँ मथुरा।
उ0नि0 श्री प्रवीन तेवतिया चौकी प्रभारी गोपालबाग थाना कोसीकलाँ मथुरा।
उ0नि0 श्री निशान्त पायल चौकी प्रभारी जिन्दल चौराहा थाना कोसीकलाँ मथुरा।
है0का0 82 दलेल सिंह थाना कोसीकलाँ मथुरा।
है0का0 1363 प्रवीण कुमार थाना कोसीकलाँ मथुरा।

Taza Khabar