मथुरा11मई23*भाकियू ने पहलवानों के धरना प्रदर्शन केे समर्थन में काली पट्टी बांधकर मार्चकर कला दिवस मनाया।
मथुरा से रविकांत की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आजतक
मथुरा आज दिनांक 11 मई 2023 को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी के नेतृत्व में दिल्ली जंतर मंतर पर चल रहे पहलवानों के धरना प्रदर्शन केे समर्थन में मथुरा महानगर के कृष्णा नगर बिजली घर स्थित कार्यालय पर काली पट्टी बांधकर ब्लैक डे काला दिवस मनाया कार्यकर्ताओं ने कृष्णा नगर में काली पट्टी बांधकर मार्च किया
सभी भारतीय किसान यूनियन टिकैत कार्यकर्ता हाथों में काली पट्टी बांधकर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण के इस्तीफे की मांग कर रहे थे
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी वरिष्ठ महानगर सलाहकार लोकेश कुमार राही वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवानदास निषाद ने संयुक्त रूप से कहा भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए केंद्र सरकार से जल्द ही बृजभूषण शरण पर सख्त कार्रवाई कर जेल भेजने की मांग की कहां की शीघ्र ही भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष को जेल भेज कर कानूनी कार्रवाई की जाए मथुरा महानगर की जनता पहलवानों के साथ है अपनी बहन बेटियों पर अत्याचार सहन नहीं किया जाएगा जल्द ही भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर कार्यवाही नहीं हुई तो मथुरा महानगर के हर चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किए जाएंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी वर्तमान केंद्र सरकार कुंभकरण की नींद सोए हुए हैं जिसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं
ब्लैक डे काला दिवस मनाने वालों में प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी किसान नेता धनीराम बाबा रोहतास तबर सूरज निषाद विनोद निषाद नारायण निषाद चित्रसेन मौर्य सौदान सिंह रामबाबू मोहन सिंह ठेकेदार फैजान कुरैशी सागर खान साबिर खान नाहर सिंह फतेह सिंह आदि मौजूद थे
भवदीय
पवन चतुर्वेदी
महानगर अध्यक्ष
भारतीय किसान यूनियन टिकैैत मथुरा

More Stories
चन्दौली30जून26*DDU मंडल में रिटायर रेलकर्मियों की भावभीनी विदाई:
नई दिल्ली30जून26*पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात पर लागू 100 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी छूट को 15 जुलाई 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
लखनऊ30जून26*पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, आज मध्यरात्रि से नई शुल्क दरें लागू।*