पंजाब05मई*लूटपाट व मारपीट करने वाले दो आरोपी काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 05 मई (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी परमजीत कुमार, एडीशनल एसएचओ हंसराज, एएसआई कुलदीप सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने युवक के साथ मारपीट व लूटपाट करने के मामले में सागर उर्फ नेपाली पुत्र भरत बहादर, प्रकाश त्रिपाठी उर्फ गौरव को काबू करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को आज न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। इस मामले की जांच कर रहे एएसआई कुलविंद्र सिंह ने बताया कि बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि राहुल कुमार पुत्र राजेश कुमार वासी सिविल अस्पताल के बयानों पर मुकदमा नं. 70, 03.05.23 भांदस की धारा 379बी, 341, 323, 323, 148, 149 के तहत विनोद कुमार, रोहित मिढ़ा, हर्ष कुमार, अन्ना, राहुल, ब्राह्मण, सागर, गोलू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:4, मारपीट की फोटो।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
जयपुर1अगस्त26*होटल इंडस्ट्री की बड़ी बैठक | GST रेंटल इनपुट टैक्स क्रेडिट की मांग | AHPWI सेमिनार संपन्न
लखनऊ1अगस्त26*यूपी वालों के लिए बड़ी खबर! 1 अगस्त से बदल जाएगा आपकी गाड़ी की RC का सिस्टम*
रायगड1अगस्त26*उत्कृष्ट सेवेला सलाम! रायगड पोलिस व होमगार्ड जवानांचा पोलीस अधीक्षक आँचल दलाल यांच्या हस्ते गौरव