अबोहर 05 अप्रैल* ई-रिक्शा चालक ने महिला की स्कूटी में मारी टक्कर।
संवाददाता – सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट यूज़ यूपी आज़तक
अबोहर 05 अप्रैल* ई-रिक्शा चालक ने महिला की स्कूटी में मारी टक्कर। महिला बाल-बाल बची
ई-रिक्शा चालकों की नंबर प्लेट व लाईसेंस होना जरूरी : राजू चराया-रजत लूथरा (शर्मा/सोनू): शहर में भारी संख्या में मौजूद ई-रिक्शा चालकों के नंबर प्लेट व लाइसेंस न होने के कारण कभी भी कोई हादसा हो सकता है। आज दोपहर बाजार नं. 9 के बाद ई-रिक्शा चालक ने लापरवाही से महिला की स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे महिला बाल-बाल गई लेकिन उसकी स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। समाजसेवी राजू चराया, रजत लूथरा व ऑन डॉट कोरियर के संचालक संजय उर्फ राजू ने प्रशासन से मांग की है कि ई-रिक्शा पर नंबर प्लेटें लगवाई जायें तथा इनके चालकों के लाईसेंस भी बनायें जायें ताकि किसी हादसे के बाद ई-रिक्शा व उसके चालक की पहचान हो सके।

More Stories
उत्तराखंड देहरादून 5मई26**केदार मंडल की मासिक बैठक का आयोजन किया,
लखनऊ5मयई26*ईमानदारी की मिसाल बने समाजसेवी सूरज तिवारी, महिला का खोया पर्स लौटाकर पेश की मानवता……
नैनीताल5मई26*शहर में कराये गए विभिन्न निर्माण कार्य एवं डस्टबिन खरीद घोटाले पर जिला प्रशासन सख्त।