चित्रकूट29मार्च* गौरव दिवस में 1.51 लाख दीपक जलाएंगे सदगुरु ट्रस्ट के कार्यकर्ता*
संजय मिश्रा यूपी आज तक वेबसाइट चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट 30 मार्च 2023 श्री चैत्र नवरात्रि उत्सव की समाप्ति पर एवं रामनवमी के दिन चित्रकूट गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा।इस दिन समग्र चित्रकूट के नगरवासी एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा मिलकर धर्मनगरी चित्रकूट में 11 लाख दीपक प्रज्ज्वलित करेंगे जिसमें 5 लाख उत्तर प्रदेश के परिक्षेत्र में और 6 लाख मध्य प्रदेश के परिक्षेत्र जलाए जायेंगें। जिसमे श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के कार्यकर्ता 1.51 लाख दीपकों से भरतघाट, जानकीघाट, रघुवीर मन्दिर, तुलसी मार्ग, जानकीकुण्ड का सतना मार्ग जगमग करेंगे। सदगुरु सेवा संघ के ट्रस्टी एवम् डायरेक्टर डा बी के जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि चित्रकूट गौरव दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सभी चित्रकूट क्षेत्रवासी बीते साल भी मनाया था और इस साल भी मानने की तैयारी में जुटे हैं। इसमें दोनो प्रदेश के जिला प्रशासन के साथ साथ सभी सामाजिक संस्थाएं,मठ मंदिर सभी नगरवासी बढ़चढ़कर सहभागिता ले रहे हैं।उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा 1.51 दीपक जलाने के लिए ट्रस्ट प्रबंधन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है एस डी एम पी एस त्रिपाठी एवं ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं की विभिन्न टीमों के साथ मिलकर बैठक कर समूचे कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार कर ली गयी है। और मेरी सभी चित्रकूट नगर वासियों और क्षेत्र वासियों से अपील है कि चित्रकूट गौरव दिवस पर आप सभी लोग ज्यादा से ज्यादा सहभागिता करे। बैठक में ट्रस्टी इलेश जैन,आर बी सिंह चौहान,राजेंद्र प्रसाद मिश्रा,देवेंद्र सचान,सुबिश,सुनील गुप्ता एवम ऋषि बोरा आदि मौजूद रहे।

More Stories
रोहतास178*डेहरी के एनिकट टापू के पास योगा स्थल से मिला युवक का शव, शरीर पर लाल गमछा, आंखें खुलीं-जीभ बाहर | हत्या या कुछ और? FSL जांच में जुटी पुलिस*
मथुरा 18 जून 26* बालको की देखरेख एवं संरक्षण एवं महिलाओं का योन उत्पीड़न के संबंध में पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी का आयोजन*
बांदा18 जून 26*पूर्व से सेवारत शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने फूंका बिगुल*