मथुरा 3 अगस्त 26* महावन स्थित चिंताहरण महादेव में लगे सीसीटीवी कैमरे का निरीक्षण*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा। *आज दिनांक 03.08.2026 को जिलाधिकारी मथुरा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा संयुक्त रूप से पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर एवं सावन के प्रथम सोमवार के दृष्टिगत् थाना महावन क्षेत्र के अंतर्गत सुप्रसिद्ध श्री चिंताहरण महादेव मंदिर परिसर एव सीसीटीवी कैमरों का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान उच्चाधिकारियों ने मंदिर में दर्शन-पूजन की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही यमुना तट के घाट का भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों को परखा तथा श्रावण मास में उमड़ने वाली भारी भीड़ के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगमता और सुदृढ़ व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये ।*
More Stories
नई दिल्ली 20 सितंबर 26*राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी।
कानपुर नगर 20 सितंबर 26*फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का फर्जी बैनामा कराने वाला 10 हजार का इनामी गिरफ्तार
उन्नाव20 सितंबर 26*डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन