August 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 3 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*

मथुरा 3 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*

मथुरा 3 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*

मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक

मथुरा। थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा दिनांक 02.08.2026 को समय 23.15 बजे गुरुकुल स्कूल वृन्दावन के खाली ग्राउंड से थाना वृन्दावन पर पंजीकृत मु0अ0सं0-517/2026 व धारा-190,190(2),190(3),115(2),352,351(3),109(1) बी0एन0एस0 में वाँछित अभियुक्त भगवानदास उर्फ भोला उर्फ प्रदीप कुमार शिष्य हरिनामदास पुत्र नवनाथ निवासी भीमापार थाना सैदपुर तहसील सैदपुर जिला गाजीपुर हाल निवासी बाबा देवराहा जीव जन्तु धर्मार्थ आश्रम वृन्दावन परिक्रमा मार्ग के पास थाना वृन्दावन जनपद मथुरा उम्र करीब 38 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध थाना वृंदावन पर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* मुकदमा वादी द्वारा दिनांक 02.08.2026 को थाना वृन्दावन पर तहरीर दी कि अभि0गण 1. भगवानदास शिष्य श्याम सुन्दर दास निवासी वरडीहा थाना लार जनपद देविया, 2. ओमवीर, 3. उमेश एवं 5 से 6 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी के चाचा गुरु स्वामी राम अखण्ड दास जी के साथ गाली गलौज करते हुये एक राय होकर जान से मारने की नियत से साधु के लोहे के चिमटा, सरिया, राड, ईट, व लाठी डंडो से हमला कर देना बचाव में आये श्री विष्णुदास महाराज जी के साथ मारपीट करना व जान से मारने की धमकी दी। उक्त के सम्बन्ध में थाना वृन्दावन पर मु0अ0स0- 517/2026 धारा-190,190(2),190(3),115(2),352,351(3),109(1) बी0एन0एस0 बनाम भगवान दास आदि के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम,पता व उम्र-*
भगवानदास उर्फ भोला उर्फ प्रदीप कुमार पुत्र/शिष्य हरिनामदास पुत्र नवनाथ निवासी भीमापार थाना सैदपुर तहसील सैदपुर जनपद गाजीपुर हाल निवासी बाबा देवराहा जीव जन्तु धर्मार्थ आश्रम वृन्दावन परिक्रमा मार्ग के पास थाना वृन्दावन जनपद मथुरा उम्र करीब 38 वर्ष ।

*अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी का स्थान,दिनांक व समयः-*
*स्थान-* गुरुकुल स्कूल वृन्दावन के खाली ग्राउंड से,दिनांक 02.08.2026 व समय करीब 23.15 बजे ।

*अभियुक्त उपरोक्त से बरामदगी का विवरणः-*
02 ईंटे (आला कत्ल-अभियुक्त की निशानदेही पर)

*अभियुक्त उपरोक्त का आपराधिक इतिहासः-*
मु0अ0सं0-517/2026 धारा-190,190(2),190(3),115(2),352,351(3),109(1) बी0एन0एस0 थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।

*अभियुक्त को गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः-*
1.प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार थाना वृन्दावन मथुरा ।
2.उ0नि0 राहुल चौधरी चौकी प्रभारी मथुरागेट थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
3.का0 1118 विकास कुमार थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
4.का0 693 पवन कुमार थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
5.का0 118 सोनित कुमार थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।