मथुरा 3 अगस्त 26* 01 साइबर अपराधी को 01 मोबाइल,03 फर्जी (कूटरचित) आधार कार्ड व 130 ग्राम एल्प्राजोलम सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा। थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा दिनांक 02.08.2026 को समय 16.45 बजे मुखबिर की सूचना पर गाँठौली देवसेरस बम्बे पर से साइबर अपराधी रोबिन पुत्र रशीद निवासी ग्राम देवसेरस थाना गोवर्धन जनपद मथुरा उम्र करीब 30 वर्ष को 01 मोबाइल, 03 फर्जी (कूटरचित) आधार कार्ड व 130 ग्राम एल्प्राजोलम अवैध नशील पदार्थ सहित गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध थाना गोवर्धन पर मु0अ0सं0-376/2026 धारा-318(4),336(3), 338,340(2) BNS व 66C, 66D IT Act व 21/22 NDPS ACT पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
*अपराध कारित करने का तरीका-*
अभियुक्त द्वारा अपनी फोटो लगाकर फर्जी आधार कार्ड तैयार करना व फर्जी सिम एवं मोबाइल फोन का उपयोग कर स्वयं की पहचान छिपाते हुए लोगों को फोन, लिंक, ओ0टी0पी0 एवं अन्य झांसे देकर साइबर ठगी करते थे। लोगों से विभिन्न बहानों से धनराशि अपने खातों में स्थानांतरित कराकर अवैध लाभ प्राप्त करते थे।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम,पता व उम्र-*
रोबिन पुत्र रशीद निवासी ग्राम देवसेरस थाना गोवर्धन जनपद मथुरा उम्र करीब 30 वर्ष ।
*अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी स्थान,दिनांक व समय-*
*स्थान-* गाँठौली देवसेरस बम्बे पर से,दिनांक 02.08.2026 को समय 16.45 बजे ।
*अभियुक्त उपरोक्त से बरामदगी का विवरण-*
1.एक एण्ड्राइड मोबाइल विवो कम्पनी ।
2.तीन फर्जी (कूटरचित) आधार कार्ड ।
3.अवैध नशीला पदार्थ 130 ग्राम एल्प्राजोलम ।
*अभियुक्त उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
1.मु0अ0सं0-376/2026 धारा-318(4),336(3), 338,340(2) BNS व 66C, 66D IT Act व 21/22 NDPS ACT थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
2.मु0अ0सं0- 096/2018 धारा- 302, 307, 34, 393, 420 भा0द0वि0 थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
3.मु0अ0सं0-186/2018 धारा-3,25 आर्म्स एक्ट थाना गोवर्धन जनपद मथुरा।
4.मु0अ0सं0-255/2020 धारा-120-B, 147, 323, 504, 506 थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
*अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1.प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्र थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
2.उ0नि0 चौधरी सतेन्द्र सिंह थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
3.है0का0 456 संजीव कुमार, थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
4.का0 3067 राहुल बाल्यान थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
5.का0 1690 विशाल थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।

More Stories
पंजाब3अगस्त26*समाजसेवी विपन शर्मा ने 60 दिव्यांगों को बांटे रेलवे पास
अयोध्या3अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की महत्वपूर्ण खबरें
उत्तर प्रदेश3अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*