June 29, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर 15 मार्च *रांची से राजस्थान जा रही 30 क्विंटल अफीम पकड़ी।

कानपुर नगर 15 मार्च *रांची से राजस्थान जा रही 30 क्विंटल अफीम पकड़ी।

कानपुर नगर 15 मार्च *रांची से राजस्थान जा रही 30 क्विंटल अफीम पकड़ी।

-डीसीएम से 30 क्विंटल अवैध डोडा (अफीम पोष्त) की बरामदग

बरामद माल की कीमत करीब 1 करोड़ 25 लाख है

पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के थाना सचेंडी पुलिस को मिली सफलता -पुलिस ने मौके से एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार दूसरा हुआ फरार

बरामदगी और गिरफ्तारी करने वाली टीम को पुलिस आयुक्त ने दिया 50000 का इनाम – गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ में निकल रहे अहम सुराग

कानपुरा पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा संगठित अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के क्रम में बुधवार को थाना सचेंडी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। थाना सचेंडी पुलिस ने रांची झारखंड से तस्करी करके ले है जा रही 30 क्विंटल अफीम भरी डीसीएम को बरामद किया है। बरामद माल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ 5 लाख रुपए के आसपास है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया जबकि दूसरा भागने में सफल रहा।

घटनाक्रम के मुताबिक थाना सवेण्डी पुलिस को दिनांकः 15.03.2023 बुधवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ लोग एक डीसीएम में अवैध डोडा (अफीम पोष्ट) भारी मात्रा में लेकर रांची (झारखण्ड) से जोधपुर (राजस्थान) की तरफ जा रहे है। इस सूचना पर पुलिस ने बैरियर लगाकर सघन चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग में थाना सचेण्डी पुलिस द्वारा भौती ओवर ब्रिज से पहले बैरियर लगाकर कानपुर की तरफ से आने वाली डीसीएम गाडियों की सघन चेकिंग करने लगे। कुछ समय पश्चात कानपुर की तरफ से आ रही डीसीएम नं० DD01F9358 हाइवे पर एक तरफ रूक गयी और एक व्यक्ति उसमें से निकलकर भागने लगा। पुलिस ने भाग रहे व्यक्ति का पीछा किया लेकिन हाइवे पर अत्याधिक वाहनों का आवागमन होने के कारण वह व्यक्ति फरार हो गया। डीसीएम न0 DD01F9358 से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया पूछताछ करने पर अपना नाम गुलाब शर्मा पुत्र कालूराम निवासी हनुमान नगर पाल बाला जी थाना राजीव गांधी जनपद जोधपुर (राजस्थान) बताया तथा भागे हुए व्यक्ति का नाम राजू बताया गया। उसने बताया कि डीसीएम में अवैध डोडा (अफीम पोप्त है जिसको हम लोग रांची (झारखण्ड) से लेकर जोधपुर राजस्थान जा रहे हैं। इससे पहले भी हम लोग कई बार लेकर जा चुके हैं। डीसीएम को खोलकर चेक किया गया तो डीसीएम में प्लास्टिक की बोरियों में अवैध डोडा (अफीम पोष्ट) लगभग 30 कुन्तल (अनुमानित कीमत एक करोड़ 5 लाख रुपये बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त गुलाब शर्मा पुत्र कालूराम निवासी हनुमान नगर पाल बाला जी थाना राजीव गांधी जनपद जोधपुर (राजस्थान) से पूछताछ के दौरान इस प्रकार की तस्करी के सम्बन्ध में कुछ लाभप्रद जानकारियां मिली है. जिस पर कार्य किया जा रहा है। साथ ही गिरफ्तार अभियुक्त गुलाब शर्मा तथा फरार अभियुक्त राजू के आपराधिक इतिहास के बार में भी जानकारी की जा रही है। इस सन्दर्भ में थाना सचेण्डी पर मु0अ0सं0 104/2023 धारा 8/15/60(3) एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। थाना सचेण्डी पुलिस द्वारा किये गये उत्तम कार्य को देखते हुए पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड द्वारा 50000/-रूपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तः-

1. गुलाब शर्मा पुत्र कालूराम निवासी हनुमान नगर पाल बाला जी थाना राजीव गांधी जनपद जोधपुर (राजस्थान) फरार अभियुक्त का नाम पता:-

1. राजू नाम पता अज्ञाता

आपराधिक इतिहास:-

1. मु0अ0सं0 104/2023 धारा 8/15/60(3) एनडीपीएस एक्ट थाना सचेण्डी कानपुर नगरा

बरामगदी:- अवैध डोडा (अफीम पोष्त) लगभग 30 कुन्तल (अनुमानित कीमत एक करोड 5 लाख रूपये), एक डीसीएम

DD01F9358

नं०

गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली टीम का विवरण: शैलेन्द्र सिंह प्रभारी निरीक्षक, उ0नि० सतेन्द्र कुमार, हेका रामराज,

का निशान्त गोस्वामी, का० गौरव कुमार शामिल रहे।

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.