कौशाम्बी02मार्च*गुणवत्ता विहीन तरीके से निर्माण कार्य कराए जाने पर जिलाधिकारी से शिकायत*
*मनमानी पर उतारू आर०ई ०एस० विभाग का ठेकेदार गुणवत्ता विहीन तरीके से कर रहा आंगनवाड़ी केंद्र का निर्माण*
*कौशाम्बी।**आंगनवाड़ी केन्द्र का निर्माण गुणवत्तापूर्ण मटेरियल से नही किया जा रहा है तथा उचित स्थान पर निर्माण कार्य न कराए जाने पर ठेकेदार के खिलाफ ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कठोर कार्यवाही की मांग की है। विकास खण्ड कौशाम्बी क्षेत्र के फैजुल्लापुर के ग्राम पंचायत नैनुआ में आंगनवाड़ी केन्द्र का निर्माण ग्रामीण अभियन्ता निर्माण आर०ई०एस० विभाग के ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है।
उक्त ठेकेदार के द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य में घटिया क्वालिटी की पीली ईट तथा मोरंग अधिक डाल कर गुणवत्ताविहीन तरीके से आंगनवाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिस पर ग्राम प्रधान ने ठेकेदार के इस कृत्य से आपत्ति जताते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है। ग्राम प्रधान के द्वारा आपत्ति जताने के बावजूद ठेकेदार कतई मानने को तैयार नहीं है, ठेकेदार बेलगाम होकर पूरी तरह से मनमानी पर उतारू हो गया है। ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि नैनुआ गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रागंण में आंगनवाड़ी केन्द्र का निर्माण कार्य ठेकेदार के द्वारा जबरन कराया जा रहा है जबकि वह स्कूल परिसर की जमीन है जिस पर आने वाले समय में इंटर लाकिंग का कार्य कराया जाएगा।
ग्राम प्रधान सुनीता देवी के द्वारा जोर देकर समझाया गया लेकिन फिर भी ठेकेदार हठी स्वभाव के चलते मानने को तैयार नहीं हुआ, जबकि ग्राम सभा के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा की जमीन का मालिक सर्वप्रथम ग्राम प्रधान ही होता है। आंगनवाड़ी केन्द्र फाउन्डेशन की नीव मात्र रखी गई है और उसी से भ्रष्टाचार का खेल खेलना ठेकेदार ने शुरू कर दिया है। ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने भविष्य के खतरे का पहले से ही अंदाजा लगा लिया है और यदि ऐसे ही घटिया मटेरियल से आंगनवाड़ी केंद्र की बिल्डिंग का निर्माण हुआ तो भविष्य मे छोटे – छोटे बच्चों के साथ बड़ा हादसा हो सकता है ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने आशंका जताई है।

More Stories
कौशाम्बी 7 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 7 मार्च 26*आपसी सौहार्द को मजबूत करता है होली पर्व ~ अविनाश पाण्डेय*
कौशाम्बी 7 मार्च 26*जनपद की शालिनी का आईएएस 2026 में हुआ चयन*इतिहास के पन्नों में फिर जनपद का नाम हुआ रोशन*