October 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मुजफ्फरनगर, 2 अक्टूबर 2026 25वीं हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप में रैफरी व जज रहे मुजफ्फरनगर यूपी के सिहान *राजेश कौशिक*

मुजफ्फरनगर, 2 अक्टूबर 2026 25वीं हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप में रैफरी व जज रहे मुजफ्फरनगर यूपी के सिहान *राजेश कौशिक*

मुजफ्फरनगर, 2 अक्टूबर 2026 25वीं हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप में रैफरी व जज रहे मुजफ्फरनगर यूपी के सिहान *राजेश कौशिक*

लोकेन्द्र गौतम ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल यूपीआजतक

मुजफ्फरनगर *25वीं हरियाणा स्टेट सब-जूनियर, कैडेट एवं जूनियर कराटे चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, हरियाणा में किया गया। वहीं सीनियर कराटे चैंपियनशिप का आयोजन सोनीपत, हरियाणा में हुआ। प्रतियोगिताओं में प्रदेशभर से विभिन्न आयु वर्गों के कराटे खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ मुजफ्फरनगर के महासचिव सिहान राजेश कौशिक ने रैफरी एवं जज के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने विभिन्न मुकाबलों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का तकनीकी एवं निष्पक्ष मूल्यांकन किया। उनके अनुभव और तकनीकी ज्ञान का प्रतियोगिता के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान रहा। चैंपियनशिप के दौरान खिलाड़ियों ने कराटे की विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करना तथा उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक पवन खरखोदा, हरियाणा स्पोर्ट कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार, डिप्टी स्पोर्ट्स ऑफिसर सोनीपत तथा कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव योगेश कालरा मौजूद रहे। प्रतियोगिता का तकनीकी संचालन टेक्निकल डायरेक्टर सुशील शर्मा एवं हरियाणा स्पोर्ट कराटे एसोसिएशन के महासचिव अनूप ठाकुर की देखरेख में हुआ।
सिहान राजेश कौशिक की रैफरी एवं जज के रूप में सहभागिता को मुजफ्फरनगर के लिए गौरव का विषय बताया गया। आयोजकों एवं खेल प्रेमियों ने प्रतियोगिता में उनकी भूमिका की सराहना की।

Taza Khabar