October 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर 2 अक्टूबर 26*केडीए के घोटाले और अनियमितताओं पर आवाज उठाना पड़ा था भारी!*

कानपुर नगर 2 अक्टूबर 26*केडीए के घोटाले और अनियमितताओं पर आवाज उठाना पड़ा था भारी!*

*Big Breaking News kanpur अमित कुमार*

कानपुर नगर 2 अक्टूबर 26*केडीए के घोटाले और अनियमितताओं पर आवाज उठाना पड़ा था भारी!*

कानपुर नगर *उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारियों को बेनक़ाब करना अनुसूचित कर्मचारी राकेश रावत को पड़ा भारी,न्याय आख़िर कब?*

*केडीए में अधिकारियों की कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले अनुसूचित जाति के कर्मचारी राकेश रावत के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आखिर कार्रवाई क्यों, जब कि करोड़ो पर बंदरबाट करने की नियति रखने वालों और बड़ा भ्रष्टाचार करने वालों पर आशीर्वाद।*

*जानकारी अनुसार केडीए के तत्कालीन विधि अधिकारी शशि भूषण राय ने लॉयर्स एसोसिएशन के लेटरहेड का कथित दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार किए और उन्हीं के आधार पर फर्जी कागजी कार्रवाई करवा दी थी*।

*अनुसूचित कर्मचारी द्वारा जब 90 करोड़ 88 लाख 56 हजार 667 रुपये की कथित वित्तीय अनियमितता का खुलासा किया तो उसके खिलाफ ही कार्रवाई कर दी गई थी। जब कि इसी मामले में शत शुक्ला और कश्यपकांत दुबे के खिलाफ नामित जांच कमेटी को शपथपत्र भी दिए गए थे, जिस पर संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्यवाही पर सिर्फ विचार किया जा रहा है।*

*अनुसूचित कर्मचारी राकेश रावत के अनुसार, सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से जुड़े प्रकरण में कथित 90 करोड़ 88 लाख की वित्तीय अनियमितता का खुलासा और विरोध करने के बाद अनुसूचित कर्मचारी के खिलाफ ही पद और अधिकार का प्रभाव इस्तेमाल कर कार्रवाई कर दी थी।*

*भ्रष्टाचार और आपसी बंदरबाट के खुलासे के बाद प्राधिकरण के कोष में आननफानन में करोड़ों रुपये जमा कराए गए। तो वहीं जब अनुसूचित कर्मचारी द्वारा की गई शिकायत के आधार पर दस्तावेजों की सत्यता और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका जांच के घेरे में आई थी, तो एफआईआर अभी तक लंबित क्यों है?*

Taza Khabar