*Big Breaking News kanpur अमित कुमार*
कानपुर नगर 2 अक्टूबर 26*जलभराव की समस्या पर सवाल उठाना पड़ा भारी! विधायक के समर्थक ने किया अभद्र भाषा प्रयोग, जनता में नाराज़गी*
कानपुर नगर *बिठूर विधानसभा क्षेत्र के भौती-प्रतापपुर में जलभराव की समस्या को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद मनु पंडित नाम के युवक ने सामाजिक व्यक्ति को दी अभद्र गालियां।स्थानीय सामाजिक व्यक्ति द्वारा क्षेत्र में जलनिकासी की समस्या और लंबे समय से चली आ रही परेशानी को वीडियो के माध्यम से सामने रखा गया था।*
*इसके बाद बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने स्वयं क्षेत्र का निरीक्षण किया और निरीक्षण से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर की थी साझा।*
*तो वहीं विधायक के समर्थक और उनके चहेते बताए जाने वाले मनु पंडित ने सामाजिक व्यक्ति के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर डाला। मामले को लेकर लोगों में नाराज़गी*।
*लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि से क्षेत्र की समस्याओं पर सवाल पूछना लोकतांत्रिक और सामाजिक अधिकार है, लेकिन सवाल उठाने वाले व्यक्ति को कथित गालियों और अभद्र भाषा से जवाब देना उचित है क्या?*
*जलभराव से जूझते क्षेत्र में मुद्दा सिर्फ पानी का नहीं जवाबदेही का भी था,भौती प्रतापपुर में जलनिकासी की समस्या को लेकर उठे सवालों के बीच अब चर्चा इस बात की है कि यदि क्षेत्र की समस्या सामने आती है तो उसका समाधान और जवाबदेही की प्राथमिकता होनी चाहिए,न कि समस्या से निस्तारण को दिखाने वाले व्यक्ति पर अभद्र टिप्पणी कर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग होना चाहिए।*
*@all*
More Stories
मुजफ्फरनगर, 2 अक्टूबर 2026 25वीं हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप में रैफरी व जज रहे मुजफ्फरनगर यूपी के सिहान *राजेश कौशिक*
मुजफ्फरनगर2अक्टूबर26* NHM संविदा कर्मचारी संघ ने राकेश टिकैत से मांगा सहयोग, 10 वर्षों से लंबित मांगों को सरकार तक पहुंचाने की अपील
मुजफ्फरनगर, 2 अक्टूबर 2026* रामपुर तिराहा कांड की 32वीं बरसी पर पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किया शहीदों का नमन,,,,,,