पंजाब 25 फरवरी *आर्य नगरी के मामले में पुलिस ने नहीं की कार्यवाई : बाबू राम आर्य
अभी तक न तो पुलिस ने घायल के बयान लिए और न ही डॉक्टर ने पलस्तर किया
अबोहर, 25 फरवरी (शर्मा/सोनू): अबोहर नगर निगम के पूर्व प्रधान बाबू राम आर्य ने बताया कि शहर में बढ़ रही लूटपाट व गुंडगर्दी पर अंकुश लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि आर्य नगरी में हुई गुंडागर्दी के मामले में पुलिस ने अभी तक घायल के बयान नहीं लिए हैं और ही डॉक्टरों ने घायल के पलस्तर किया है। बाबाू राम आर्य ने फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू व डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ से मांग की है कि नई आबादी क्षेत्र में बढ़ रही गुंडागर्दी पर अंकुश लगाया जाये। रात्रि समय लोगों के घरों पर हमला करने वालों पर सख्त कार्यवाई की जाये। उन्होंने बताया कि आर्य नगरी निवासी पृथ्वीराज पुत्र मुंशी राम के घर पर शराब बेचने वाले कालीटी पुत्र शामलाल, साहिल पुत्र शामलाल, संजय, सोनू व अन्य लोगों ने एक साजिश के तहत पृथ्वीराज पर हमला किया और कापों से वार कर घायल कर दिया जिन्हें उपचार क लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि अधिक डयूटियों के कारण पुलिस बयान नहीं ले पाई है। जल्द ही बयान लेकर आरोपियों पर कार्यवाई की जायेगी। गुण्डागर्दी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।
फोटो 8: जानकारी देते बाबू राम आर्य, घायल व पत्थर चलाते युवक।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
लखनऊ16जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
अयोध्या16जून26*राम मंदिर चढ़ावा कांड में नया मामला: 1250 बहुमूल्य श्रीराम शिलाएं गायब होने का दावा किया गया है*
लखनऊ16जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*