पंजाब 25 फरबरी *पत्नी को मौत के घाट उतारने वाला पति पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 25 फरवरी (शर्मा/सोनू): नगर थाना के प्रभारी परमजीत कुमार व एएसआई लालचंद ने दहेज के लिए विवाहिता को मौत के घाट उतारने वाले पति सतपाल उर्फ सोनू पुत्र कृष्ण लाल वासी ढाणी सफी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे अदालत ने पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना पुलिस को दिये बयानों में मंगाराम पुत्र हेतराम वासी खाटवां के बयानों पर उसकी बेटी अनुसुईया को दहेज के लिए मौत के घाट उतारने के आरोप में मुकदमा नं.33, 23.2.2023 भांदस की धारा 304बी के तहत मामला दर्ज किया है। लडक़ी का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले किया गया। लडक़ी के पिता ने बताया कि उसकी बेटी अनुसुईया की शादी ढाणी सफी निवासी सतपाल उर्फ सोनू के साथ 6-7 महीने पहले हुई थी। शादी के बाद उसका पति मोटरसाईकिल की डिमांड करने लगा। मांग पूरी न होने के कारण उसके पति ने अनुसुईया को मौत के घाट उतार दिया था।
फोटो:5, आरोपी को ले जाती पुलिस।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
नेपाल 20 अक्टूबर 26*सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्योहार बड़ा दशैं धार्मिक श्रद्धा और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है
मुम्बई 20 अक्टूबर 26*विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने मुंबई में अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बातचीत की।
मुंबई20 अक्टूबर 26*दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे सिंगर मीका सिंह