मथुरा23फरवरी2023*दादा को खाना ले जाना पड़ा महंगा*
मथुरा से संवाददाता बिजेंदर यूपी आजतक की रिपोर्ट
मथुरा/जनपद के कस्बा कोसीकलां में एक व्यक्ति को अपने दादा को खाना पहुंचना महंगा पड़ गया आपको बता दें की गौरव गोला पुत्र श्री देशराज गोला अपने निवास कृष्णा विहार कॉलोनी से अपने दादा को खाना देने 22 फरवरी की शाम करीब 10 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग कोसी स्थित मकान पर जा रहा था रास्ते में तीन लोग कन्हैया, दीपक एवं लखन ने पकड़कर मारपीट की और गले से सोने की चेन भी खींच ली शोर मचाने पर स्थानीय लोग उपस्थित हुए लेकिन तब तक वह तीनों घटना को अंजाम देकर भाग चुके थे सूत्रों के मुताबिक वह चेन उसे 17 फरवरी को हुई शादी में मिली थी और बताया जा रहा है कि 17 फरवरी की शादी में भी इन्हीं लोगों के द्वारा शराब पीकर लड़ाई झगड़ा किया गया था इसी कारण लड़के को पकड़कर मारा पीटा गया घटना की जानकारी संबंधित थाने को दीदी गई है लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई उन लुटेरों पर नहीं की गई है अब देखना यह होगा कि पुलिस कब तक कार्रवाई करेगी की रिपोर्ट
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री