कौशांबी23फरवरी*विद्युत विभाग का भ्रष्टाचार बेलगाम हुए है कर्मचारी*
सैंता विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में कार्य कर रहे विद्युत रीडरों की मनमानी से उपभोक्ता परेशान है। आए दिन विद्युत रीडर प्राइवेट लाइनमैनो द्वारा उपभोक्ताओं को विभाग के नाम पर डरा धमका कर रुपए लेने का आरोप लगा है। ताजा मामला बलिहावां देह गांव का है। जहां पर एक उपभोक्ता ने आरोप लगाया है कि उसका बकाया सारा विद्युत बिल जमा करने के बावजूद भी विद्युत रीडर अखिलेश और और अशोक द्वारा ₹30000 द्वारा मीटर रीडिंग सही करने के नाम पर मांगा जा रहा था जबकि उपभोक्ता का सारा बकाया विद्युत बिल जमा था। मांग नहीं पूरी होने पर विद्युत रीडर अखिलेश ने ₹30000 का बकाया बिल बना दिया परेशान होकर उपभोक्ता सोहनलाल ने जनसूचना के माध्यम से मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर इन भ्रष्ट कर्मचारियों पर कार्यवाही की मांग किया है। इस तरीके के मामलों पर विभाग के अवर अभियंता और एसडीओ द्वारा कार्यवाही नहीं करने पर ये सभी भी संदेह के घेरे में है पूर्व में सैता विद्युत केंद्र में तैनात अवर अभियंता द्वारा सौभाग्य योजना से लगे एलटी लाइट के 12 विद्युत पोल बेचने का आरोप लग चुका है। जबकि भरवारी एसडीओ के के एल यादव के खिलाफ वसूली के भी आरोप लगे हैं। अगर विभाग के खिलाफ जिला स्तरीय जांच हुई तो इन भ्रष्ट अधिकारियों की गर्दन फंसती नजर आएगी।
More Stories
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री
सिंगरौली 21 अक्टूबर 26*SDM देवसर की भूमिका पर सवाल, आखिर किसके संरक्षण में चल रहा कथित खेल?
सहारनपुर 21 अक्टूबर 26*01 नवंबर को सहारनपुर में लगेगा मेगा शिविर, गरीबों तक पहुंचेगा सरकारी योजनाओं का लाभ…*