March 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

चित्रकूट23फरवरी*रात के अंधेरे में बालू के अवैध कारोबार को मिल रही रफ्तार**राजस्व का हो रहा लाखो का नुकसान*

चित्रकूट23फरवरी*रात के अंधेरे में बालू के अवैध कारोबार को मिल रही रफ्तार**राजस्व का हो रहा लाखो का नुकसान*

चित्रकूट23फरवरी*रात के अंधेरे में बालू के अवैध कारोबार को मिल रही रफ्तार**राजस्व का हो रहा लाखो का नुकसान*

उत्तरप्रदेश के धर्मनगरी चित्रकूट जिले में बालू के अवैध कारोबार के बीच ओवरलोडिंग का खेल भी धड़ल्ले से बढ़ता जा रहा है। इस कारोबार से सरकार को लाखों रुपए के राजस्व का चूना लग रहा है।ओवरलोडिंग और अवैध बालू के कारोबार में पुलिस पर भी मिलीभगत का आरोप लग रहा है। रात के अंधेरे में चलने वाले करोड़ों के इस कारोबार की खबर अधिकारियों को भी है।अधिकारी कार्रवाई के नाम पर जांच की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। इलाके के लोगों का आरोप है कि यहां खनन, परिवहन और पुलिस की नाक के नीचे एक ऐसा नेटवर्क काम कर रहा है, जिसके खिलाफ आवाज उठाना तो दूर चर्चा मात्र से भी जान का खतरा मंडराने लगता है।
वहीं आपको बता दे सारधुवा थाना अन्तर्गत तीर धुमाई गंगू में मानक से ज्यादा अवैध बालू का खनन व अवैध तरीके से ओवरलोडिंग किया जा रहा है जिसमे लाखो का प्रतिदिन राजस्व का नुकसान हो रहा लेकिन शासन प्रशासन बिलकुल नजरंदाज करते दिख रहा है।

*आपकी एक गलती पड़ सकती है भारी*

धर्मनगरी चित्रकूट जिले में लाल बालू के काला कारोबार की चर्चा जोर-शोर से हो रही है।हालांकि कोई भी खुलकर इस मामले पर बोलने को तैयार नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि ऐसा करना मतलब अपनी जान को जोखिम में डालना है।वहीं आपकी एक गलती आपको सीधे-सीधे उस गिरोह के निशाने पर ला सकती है, जो रात के अंधेरे में इस कारोबार को रफ्तार दे रहे हैं

*रात के अंधेरे में कारोबार चढ़ रहा परवान*

यह एक ऐसा नेटवर्क है जो अधिकारियों की मिलीभगत से इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दे रहा है। वहीं कार्रवाई के नाम पर केवल जांच की बात कही जा रही है। ओवरलोडेड वाहनों को पास कराने के लिए स्थानीय लड़के लाइनर का काम करते हैं।कई जगह इनके पॉइंट बने हुए है। जहां से गाड़ियों को आगे तक ले जाने का संकेत दिया जाता है। रात के अंधेरे में यह कारोबार परवान चढ़ रहा है और खनन के साथ-साथ परिवहन विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगती।

Taza Khabar