प्रयागराज23फरवरी2023*ग्लोबल हॉस्पिटल के संचालक ने छात्रा से किया रेप*
गोपेन्द्र सिंह की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक
प्रयागराज। नकली प्लेटलेट्स चढ़ाने में फरार ग्लोबल अस्पताल के संचालक सौरभ मिश्र के खिलाफ धूमनगंज पुलिस गैर जमानती वारंट जारी कराकर घूमती रही और उसने एक दलित छात्रा को होटल में ले जाकर रेप किया। उसकी हरकतें सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं। पीड़िता की शिकायत पर बुधवार को खुल्दाबाद पुलिस ने गैंगरेप, एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली छात्रा सलोरी स्थित महिला छात्रावास में रहती है। एक साल से वह नौकरी के लिए परेशान है। इस बीच उसका संपर्क ग्लोबल अस्पताल के संचालक सौरभ मिश्र से फोन पर हुआ। उसने कहा था कि उसकी नौकरी लगवा देगा। कुछ महीने पहले पता चला कि उसका अस्पताल सील हो गया है। इस बीच सौरभ व्हाट्सएप पर मैसेज करता रहा। छह फरवरी को सौरभ ने प्रतियोगी छात्रा को कॉल किया और कहा कि उसका अस्पताल सील है लेकिन वह दूसरी जगह नौकरी लगवा देगा। आरोप है कि 9 फरवरी को उसने छात्रा को व्हाट्सएप कॉल किया और आईईआरटी के पास मिलने के लिए बुलाया। वहीं पर अपनी कार में बैठा लिया। कार में पहले से दो युवक बैठे थे। उसे लेकर लूकरगंज स्थित एक होटल में पहुंचे। होटल के एक कमरे में उसे रुकने के लिए बोला। आरोप है कि सौरभ ने तमंचा सटाकर छात्रा से रेप किया और धमकी दी कि किसी को बताया तो हत्या कर देगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 20 अक्टूबर2026 *सितारों की तरह जगमगाया इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल: पूर्णिया
पूर्णिया बिहार20अक्टूबर26* विजय दशमी पर यूपी आजतक परिवार की ओर से देशवासियों को सत्य और धर्म की जीत का महासंदेश*
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर 26* सीमांचल का चमकता सितारा बुझा,जलील मस्तान साहब का जाना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी निजी क्षति- पप्पू यादव