पंजाब22फरवरी*गांव हिम्मतपुरा में चैकिंग के दौरान 810 नशीली गोलियों सहित पति-पत्नी काबू
अबोहर, 22 फरवरी (शर्मा/सोनू) : फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, क्राईम एंड वूमैन डीएसपी गुरमीत सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए डीएसपी बल्लुआना देहाती विभोर शर्मा, थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, चौकी बजीतपुर भोमा के प्रभारी बलवीर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने गांव हिम्मतपुरा में चैकिंग के दौरान एक घर से 810 नशीली गोलियों सहित पति लोकेश पुत्र ओमप्रकाश, पत्नी सिमरनजीत कौर पत्नी लोकेश कुमार वासी ढाणी हिम्मतपुरा को काबू किया है। दोनों के खिलाफ थाना बहाववाला में मुकदमा नं. 17, 21.2.23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों पति पत्नी को डयूटी मैजिस्ट्रेट लखबीर सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
फोटो:1 पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
उत्तर प्रदेश1मई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 1मई 26 पूर्णिया पुलिस का 24 घंटे का धमाका: 40 गिरफ्तार,
उन्नाव1मई26*निर्विरोध सम्पन्न हुआ रेड क्रॉस का चुनाव