लखनऊ* शादी विवाद को लेकर युवक ने युवती पर तेजाब फेंककर एवं चाकू से हमला कर परिवार के सदस्यों को गंभीर रूप से घायल कर दिया
लखनऊ *आज दिनांक *29.11.2026 को प्रातः लगभग 03:30 से 04:00 बजे के मध्य* थाना हुसैनगंज क्षेत्रान्तर्गत चाकू से हमला कर व एसिड फेंककर हमले की सूचना प्राप्त हुयी।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही *उच्चाधिकारीगण द्वारा मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया तथा सभी घायलों को उपचार हेतु ट्रामा सेंटर पहुंचाकर भर्ती कराया गया*, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।
प्रथमदृष्टया प्राप्त जानकारी *आरोपी तौसीफ उर्फ मुन्ना उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी-थाना हुसैनगंज, लखनऊ* द्वारा अपने *रिश्तेदार उम्र करीब 40 वर्ष* के घर पहुंचकर उनकी पुत्री *उम्र करीब 18 वर्ष* से शादी करने की जिद को लेकर विवाद किया गया।
आरोप है कि इसी विवाद के दौरान आरोपी द्वारा *अपने रिश्तेदार की पुत्री उपरोक्त के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया गया* तथा विरोध करने पर *अपने रिश्तेदार एवं उनकी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया गया।* उक्त हमले में *उनकी पत्नी एवं पुत्री गंभीर रूप से घायल* हो गए। वहीं, घटना के दौरान *आरोपी तौसीफ उर्फ मुन्ना को भी चोटें आई हैं, जिसे पुलिस हिरासत में लेकर उपचार हेतु ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।*
उक्त प्रकरण में थाना हुसैनगंज पर *मु0अ0सं0 0192/2026, धारा 124(1)/109(1) बीएनएस* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। *पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक साक्ष्य संकलित करते हुए प्रकरण की जांच एवं अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।* लखनऊ पुलिस द्वारा *प्रकरण में प्रभावी एवं नियमानुसार विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।*

More Stories
हल्द्वानी 29 नवम्बर 26*काँग्रेस, भाजपा व अन्य दल छोड़ कर 124 लोग समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।*
नई दिल्ली 29 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रविवार, 29 नवम्बर 2026 के मुख्य समाचार*
लखनऊ 29 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*