पंजाब22फरवरी*आर्य नगरी में पृथ्वी राज के घर पर रात्रि समय युवकों ने किया हमला
नगर निगम के पूर्व प्रधान बाबू राम आर्य ने गुंडातत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की मांग की
अबोहर, 22 फरवरी (शर्मा/सोनू) :अबोहर नगर निगम के पूर्व प्रधान बाबू राम आर्य ने बताया कि शहर में बढ़ रही लूटपाट व गुंडगर्दी पर अंकुश लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू व डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ से मांग की है कि नई आबादी क्षेत्र में बढ़ रही गुंडागर्दी पर अंकुश लगाया जाये। रात्रि समय लोगों के घरों पर हमला करने वालों पर सख्त कार्यवाई की जाये। उन्होंने बताया कि आर्य नगरी निवासी पृथ्वीराज पुत्र मुंशी राम के घर पर शराब बेचने वाले कालीटी पुत्र शामलाल, साहिल पुत्र शामलाल, संजय, सोनू व अन्य लोगों ने एक साजिश के तहत पृथ्वीराज पर हमला किया और कापों से वार कर घायल कर दिया जिन्हें उपचार क लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
फोटो:3, जानकारी देते लोग व बिखरे पड़े ईंट पत्थर।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ6अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
भागलपुर6अगस्त26*बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर का 17वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न*
वाराणसी6अगस्त26*दैत्रा वीर बाबा का वार्षिक श्रृंगार आज, विशाल भंडारे में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़