November 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 29 नवंबर 26 पूर्णियाँ विश्वविद्यालय के दो एनएसएस स्वयंसेवक एडवेंचर कैंप के लिए चयनित*

पूर्णिया बिहार 29 नवंबर 26 पूर्णियाँ विश्वविद्यालय के दो एनएसएस स्वयंसेवक एडवेंचर कैंप के लिए चयनित*

पूर्णिया बिहार 29 नवंबर 26 पूर्णियाँ विश्वविद्यालय के दो एनएसएस स्वयंसेवक एडवेंचर कैंप के लिए चयनित*

मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

*1 से 10 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश के हाटकोटी में होगा साहसिक शिविर, विश्वविद्यालय का करेंगे प्रतिनिधित्व*

पूर्णिया ‌/ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार 1 से 10 दिसंबर तक अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड एलाइड स्पोर्ट्स, हाटकोटी सेंटर, हिमाचल प्रदेश में आयोजित साहसिक शिविर के लिए पूर्णियाँ विश्वविद्यालय, पूर्णियाँ के दो एनएसएस स्वयंसेवकों का चयन किया गया है।

*हिमाचल के हाटकोटी सेंटर में होगा शिविर*

यह साहसिक शिविर 1 से 10 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश के हाटकोटी में आयोजित होगा। इसमें देशभर से चयनित स्वयंसेवक भाग लेंगे।

*डी.एस. कॉलेज, कटिहार के दो स्वयंसेवक चयनित*

पूर्णियाँ विश्वविद्यालय एनएसएस की कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अंकिता विश्वकर्मा ने बताया कि शिविर के लिए डी.एस. कॉलेज, कटिहार के विष्णुकांत स्वर्णकार तथा पूर्णिमा कुमारी का चयन किया गया है। दोनों स्वयंसेवक इस शिविर में पूर्णियाँ विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

*कुलपति ने दी शुभकामनाएं*

पूर्णियाँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. विवेकानंद सिंह, कुलसचिव डॉ. अखिलेश कुमार तथा कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अंकिता विश्वकर्मा ने दोनों स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Taza Khabar