कानपुर17फरवरी*◆दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने बांटी सौ मोटराईज ट्राईसाईकिल*
*कानपुर नगर, दिनांक 17 फरवरी, 2023 (सू0वि0)*
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग दवारा संचालित कृतिम अंग सहायक उपकरण योजना उनकी आवश्यकतानुसार 100 दिव्यांगजन को मोटराइज ट्राई साईकिल, 25 ट्राई साईकिल, 05 व्हील चेयर, 05 बैसाखी वितरित की गयी। मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार व उप निदेशक दिव्यांगजन लाल मनी मौर्या ने सभी अतिथियों का स्वागत किया व वीरेन्द्र कुमार ने मंच का संचालन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे पूर्व मंत्री निलिमा कटियार ने अपने सम्बोधन मे कहा की सरकार दिव्यांगजनो के प्रति संवेदनशील है। दिव्यांगजन को समाज में बराबरी का दर्जा मिले इसके लिए प्रयासरत है। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने कहा की दिव्यांगजन को जहाँ मेरी जरूरत महसूस हो हमे याद करे। हम आपकी सेवा के लिए सदैव तत्पर है। सरकार दिव्यांगजन के उत्थान के लिए कृत संकल्प है।
कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विनय उत्तम ने सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया की सरकार दिव्यांगजन को विवाह पुरस्कार के रूप में दोनो व्यक्तियों के दिव्यांग होने पर 35 हजार रूपया, रोजगार के लिए दुकान संचालन के लिए दस हजार रूपया, दुकान निर्माण के लिए बीस हजार रूपया देती है। दिव्यांग पेंशन के लिए प्रति माह 1000 रूपया दिव्यांगजनों को सरकार की तरफ से मिलते हैं।
जो दिव्यांगजन मोटराईज ट्राई साईकिल व अन्य योजनाओं का लाभ लेना चाहते है वो तत्काल सम्पर्क कर सकते है।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष के प्रतिनिधि सुरेन्द अवस्थी, उप निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग कानपुर लाल मनी मौर्या, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विनय उत्तम, अध्यक्ष विकलांग एसोसिएशन वीरेन्द्र कुमार, संयोजक भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ हृदेश सिंह एवं अनुपमा जैन, जिला कार्यालय के प्रशान्त कुमार गोविन्द आदि उपस्थित थे।
———————-

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*