मथुरा 16 फरवरी* अगर नहीं रोकी पति की दूसरी शादी तो कर लुंगी आत्महत्या।
संवाददाता – विजेंद्र की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आजतक
मथुरा 16 फरवरी* मामला हाईवे थाने का हैं।राम कृष्ण नगर कॉलोनी की रहने वाली पुष्पलता की शादी 2013 में जयपाल निवासी पालीखेड़ा के साथ हुई थी। अब मामला कुछ इस तरह है। पुष्पलता का कहना है कि उनके पति जयपाल ने उसके भाई को 2017 में मार डाला था। जिसका केश कोर्ट में चल रहा है। जिसमे आरोपी जयपाल के कई बार वारंट भी आ चुके है और कोर्ट से कुड़की के आदेश भी हो चुके हैं। लेकिन आज तक उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई है। हाईवे थाना पुलिस आज तक उसको गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसी क्रम में पुष्पलता का केश आरोपी जयपाल से कोर्ट में चल रहा है। अभी तक तलाक भी नहीं हुआ। और आरोपी जयपाल अपनी दूसरी शादी कर रहा है। जिसकी सगाई 15 फरबरी 2023 को हुई थी। जैसे ही पुष्पलता को पता लगा वो आज एसएसपी ऑफिस पहुंची। उन्होंने वहां अपनी समस्या बताई। कोर्ट में केश चल रहा है। डाइवोर्स फाइनल भी नहीं हुआ। और उसका पति दूसरी शादी कर रहा है। पुष्पलता ने कोर्ट के कागज दिखाते हुए एप्लीकेशन देकर एसपी सिटी व सी ओ रिफाइनरी से बात की उन्होंने हाईवे थाने भेजते हुए कहा की उचित कार्यवाही होगी। पुष्पलता का एक आठ साल का बेटा भी है। उसका कहना है। की कोर्ट में केश चल रहा है। उसके बाबजूद भी अगर उसने शादी ली तो में आत्महत्या कर लुंगी। फिर मेरे जिंदा रहने का क्या फायदा अगर उसको शादी हुई तो में खुद को एसएसपी कार्यालय पर जिंदा जला लुंगी। अब देखना ये होगा कि पुलिस इस क्रम में किस तरह कार्यवाही करेगी। क्या कोर्ट में केश फाइनल हुए बिना यशपाल शादी कर सकेगा। या पुलिस इस शादी को रोक पाएगी। अगर ये शादी नहीं रुकी तो पीड़िता पुष्पलता ने आत्महत्या करने की धमकी दी है।

More Stories
पूर्णिया6मई26*उड़ान गश्ती ने संभाली छात्राओं की सुरक्षा
उत्तर प्रदेश6मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ6मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें………