🆕️ लखनऊ ब्रेकिंग….
लखनऊ7अगस्त26*जयंत चौधरी को बड़ा झटका…*यूपी अध्यक्ष रामाशीष राय ने छोड़ी रालोद….
लखनऊ*रालोद के यूपी अध्यक्ष रामाशीष राय ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अध्यक्ष के साथ ही पार्टी भी छोड़ दी है। कहा जा रहा है कि वह विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मांग रहे थे।
यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी को बड़ा झटका लगा है। रालोद के यूपी अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी रामाशीष राय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे में उन्होंने अपनी ही पार्टी की नीतियों पर इशारों में कई आरोप लगाए हैं। किसानों और नौजवानों की बात कहते हुए उनकी समस्याओं को उठाया है। जय प्रकाश नारायण औऱ अटल बिहारी वाजपेयी के अह्वानों की चर्चा करते हुए लिखा कि आज संविधान, लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर हो रहे प्रहार से लोकतंत्र खतरे में है। रामाशीष राय इससे पहले भारतीय युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं। कहा जा रहा है कि वह समाजवादी पार्टी में जा सकते हैं। अगला विधानसभा चुनाव भी लड़ने की तैयारी है।

More Stories
अयोध्या7अगस्त26*सांसद अवधेश प्रसाद के समर्थन में उतरे सपाई, सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग*
पूर्णिया बिहार 6 अगस्त 26 *पूर्णिया में राशन कार्ड का टारगेट: 12 अगस्त तक 53 हजार 549 आवेदनों का निपटारा करने का आदेश*
करनाल7अगस्त26*बीरू हत्याकांड के 2 बदमाश एनकाउंटर में ढेर: करनाल SP ने पत्नी से मांगे थे 10 घंटे,