पूर्णिया बिहार 6 अगस्त 26 *पूर्णिया में राशन कार्ड का टारगेट: 12 अगस्त तक 53 हजार 549 आवेदनों का निपटारा करने का आदेश*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार
पूर्णिया बिहार ! राशन कार्ड बनवाने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। जिला प्रशासन ने 5 अगस्त 2026 तक मिले सभी आवेदनों को इसी महीने निपटाने का लक्ष्य तय कर दिया है।
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को प्रज्ञान सभागार में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, एडीएसओ और एमओ मौजूद थे।
*12 अगस्त तक पूरा होगा निपटारा*
डीएम अंशुल कुमार ने समीक्षा के दौरान सख्त निर्देश दिए कि विशेष अभियान के तहत प्राप्त कुल 53,549 राशन कार्ड आवेदनों का निष्पादन हर हाल में 12 अगस्त 2026 तक पूरा किया जाए। उन्होंने कहा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
*नए डीलरों के लिए मेघा सूची को मिली मंजूरी*
बैठक के बाद जिला चयन समिति की भी बैठक हुई। इसमें उप विकास आयुक्त, सभी एसडीओ, डीसीओ और जिला योजना पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में नए जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं यानी नए डीलरों की नियुक्ति के लिए तैयार औपबंधिक मेघा सूची पर चर्चा हुई। समिति ने धमदाहा और सदर पूर्णिया अनुमंडल की औपबंधिक मेघा सूची के प्रकाशन को हरी झंडी दे दी।
*14 अगस्त तक मांगे जाएंगे दावा-आपत्ति*
डीएम ने निर्देश दिया कि दोनों अनुमंडलों की मेघा सूची 14 अगस्त 2026 तक सार्वजनिक की जाए। इस पर दावा और आपत्ति ली जाएगी।
सूची को संबंधित एसडीओ कार्यालय के सूचना पट्ट, जिला आपूर्ति कार्यालय के सूचना पट्ट और एनआईसी पूर्णिया की वेबसाइट पर अनिवार्य रूप से प्रकाशित कराने को कहा गया है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
प्रशासन का कहना है कि इस अभियान के बाद जिले में राशन वितरण व्यवस्था और मजबूत होगी और पात्र लाभुकों को समय पर राशन मिल सकेगा।

More Stories
अयोध्या7अगस्त26*सांसद अवधेश प्रसाद के समर्थन में उतरे सपाई, सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग*
करनाल7अगस्त26*बीरू हत्याकांड के 2 बदमाश एनकाउंटर में ढेर: करनाल SP ने पत्नी से मांगे थे 10 घंटे,
लखनऊ7अगस्त26*जयंत चौधरी को बड़ा झटका…*यूपी अध्यक्ष रामाशीष राय ने छोड़ी रालोद….